कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
मेरठ। बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, आज़ादी के आंदोलन के प्रखर योद्धा एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती बड़े श्रद्धा भाव से मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने की, जबकि संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने त्रिपाठी जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई और कांग्रेस संगठन को मजबूती देने में महत्वपूर्ण योगदान किया। वे न केवल स्वतंत्रता सेनानी रहे बल्कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय रेल मंत्री के रूप में भी उन्होंने देश और प्रदेश की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया। उनके त्याग, तपस्या और सरल व्यक्तित्व से आज भी प्रेरणा ली जा सकती है।
कार्यक्रम उपरांत महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा के नेतृत्व में पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला और पूर्व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी को उत्तर प्रदेश ओबीसी कांग्रेस सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया और कांग्रेसजनों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र और समाजहित में कार्य करने का संकल्प दोहराया।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.