देश

इन हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन है स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक

जब बात पोषण की आती है तो शायद हरी पत्तेदार सब्जियों से बेहतर ही कुछ और हो सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियां फाइबर, प्रोटीन, आयरन, जिंक, मैग्नीशियम और कई जरूरी विटामिन्स के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होती हैं और ये गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता के लिए खासतौर से बहुत फायदेमंद होते हैं, इसलिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों का होना महत्वपूर्ण होता है। आइए आज हम आपको कुछ हरी पत्तेदार सब्जियां और उनके फायदे बताते हैं।
पालक
पालक कई ऐसे पोषक तत्वों से समृद्ध होती है, जो शारीरिक और मानसिक विकास में अहम भूमिका अदा कर सकते हैं। इसके साथ ही कई गंभीर बीमारियों के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं। उदाहरण के लिए मधुमेह के स्तर को नियंत्रित रखने, मोटापे से राहत दिलाने और कुछ तरह के कैंसर के जोखिम को कम करने में पालक सहायक साबित हो सकता है।
पत्तागोभी
पत्तागोभी हर मौसम में मिलने वाली सब्जी है और यह हरी पत्तेदार सब्जी भी स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है। पत्तागोभी विटामिन- ए, विटामिन- के और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त, पत्तागोभी का सेवन शरीर के आंतरिक सूजन को कम करने, रक्तचाप को नियंत्रित रखने और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है।
बथुआ
बथुआ एक ऐसी हरी पत्तेदार सब्जी है, जिसमें विटामिन-ए, कैल्शियम, फास्फोरस और पोटैशियम और कई अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। बथुए के सेवन से शरीर को रोगों से लडऩे में मदद मिलती है और इसके साथ ही इससे त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। इसके अतिरिक्त, बथुआ एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-वायरस और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण से समृद्ध होता है, जो शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती देते हैं।
केल
केल में अन्य पत्तेदार सब्जियों की तुलना में अधिक मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शामिल होते हैं, इसलिए इसका सेवन शरीर से फ्री रेडिकल्स को हटाने और अलग-अलग तरह की शारीरिक सूजन को कम करने में मदद कर सकता है। यहीं नहीं, केल में एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ-साथ कार्डियोप्रोटेक्टिव और हेपेटोप्रोटेक्टिव प्रभाव मौजूद होता हैं, जो हृदय और लीवर को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं। इसलिए केल को डाइट में जरूर शामिल करें।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

12 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

12 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

13 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.