ई रेडियो इंडिया
आचार संहिता लगते ही चुनावी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। टिकट के लिए दावेदारों ने भी भागदौड़ तेज कर दी है। पार्टी जिला मुख्यालय से लेकर हाईकमान तक दबाव बनाने के लिए जोड़तोड़ कोशिश की जा रही है। इसके लिए राजनीतिक और जातिगत समीकरणों को अपने हिसाब से पेश किया जा रहा है।
आपको बता दें कि टिकट के लिए सबसे ज्यादा घमासान भाजपा में है। भाजपा से टिकट के दावेदारों में सबसे ज्यादा वैश्य और ब्राह्मण वर्ग के लोग हैं। हर कोई अपने परिवार के रसूख और बड़े नेताओं से संपर्कों के सहारे टिकट की जुगत में है।
वहीं कांग्रेस से अब तक सिर्फ एक ही नाम सामने आया है। बसपा से भी करीब पांच महिलाओं ने टिकट के लिए आवेदन किया है। सपा से एक पूर्व विधायक की पत्नी समेत करीब आधा दर्जन दावेदार हैं। हालांकि सपा से किसी मुस्लिम महिला के ही चुनाव मैदान में आने की बात कही जा रही है। कुछ दावेदार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सीधे संपर्क में है। हालांकि उन्होंने अपना आवेदन जिला स्तर पर भी दिया है लेकिन सपा से टिकट किसको मिलेगा, यह तो हाईकमान ही तय करेगा।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.