देश

छुट्टी पर भेजे गए विवादों में घिरे हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत

आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की आत्महत्या के बाद विवादों में घिरे हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर को सोमवार को छुट्टी पर भेज दिया गया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने इसकी पुष्टि की।

आईपीएस अधिकारी ‘आत्महत्या’ मामला: छुट्टी पर भेजे गए डीजीपी
हरियाणा सरकार ने आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी वाई पूरण कुमार की कथित आत्महत्या मामले को लेकर भाजपा सरकार पर विपक्ष के हमले और कुमार के परिवार की ओर से आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के बीच राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) शत्रुजीत कपूर को छुट्टी पर भेज दिया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली ने कहा, ‘‘हां, सरकार ने डीजीपी को छुट्टी पर भेज दिया है।’’

भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 2001 बैच के अधिकारी कुमार ने सात अक्टूबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-11 स्थित अपने आवास पर कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने आठ पन्नों का ‘अंतिम नोट’ छोड़ा था, जिसमें हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर और रोहतक के पूर्व पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र बिजारणिया सहित आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों पर ‘जातिगत भेदभाव, लक्षित मानसिक उत्पीड़न, सार्वजनिक अपमान तथा अत्याचार’ का आरोप लगाया गया है। बिजारणिया का शनिवार को तबादला कर दिया गया था।

कुमार की पत्नी और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी अमनीत पी कुमार ने अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में कपूर और बिजारणिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। कुमार का अब तक पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं किया गया है, क्योंकि परिजनों ने उनकी मांगें पूरी न होने तक इसके लिए सहमति देने से इनकार कर दिया है। हरियाणा सरकार और चंडीगढ़ के अधिकारी कुमार की पत्नी को मनाने का प्रयास कर रहे हैं।

इस बीच, सोमवार को कई विपक्षी नेता कुमार के सेक्टर-24 स्थित आवास पहुंचे जिनमें तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, इनेलो प्रमुख अभय सिंह चौटाला और पंजाब के वित्त मंत्री एवं ‘आप’ नेता हरपाल सिंह चीमा शामिल हैं। उन्होंने कुमार की मौत पर शोक जताते हुए परिवार के लिए न्याय सुनिश्चित करने की मांग की।

तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री विक्रमार्क ने कहा कि वह दक्षिणी राज्य से ताल्लुक रखने वाले कुमार के परिवार को सांत्वना देने के लिए चंडीगढ़ आए हैं। उन्होंने कथित आत्महत्या को ‘बेहद दुखद’ बताया और सरकार से मांग की कि कुमार के ‘अंतिम नोट’ में जिन अधिकारियों का जिक्र है, उनके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। विक्रमार्क ने कहा, ‘वाई पूरण कुमार ने अपनी जान दे दी।

उन्होंने अपने ‘अंतिम नोट’ में खास तौर पर दो अधिकारियों, हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर और रोहतक के तत्कालीन एसपी नरेंद्र (बिजारणिया) का जिक्र किया और कहा कि दोनों ने उन्हें परेशान एवं अपमानित किया तथा उनकी आत्महत्या का मूल कारण वे ही हैं।’ विक्रमार्क ने मांग की कि सरकार कुमार के ‘अंतिम नोट’ पर तुरंत कार्रवाई करे और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उचित कदम उठाए।

इससे पहले विपक्षी नेताओं ने सोमवार को आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की कथित आत्महत्या को लेकर हरियाणा सरकार पर हमला तेज़ कर दिया और उनके “अंतिम नोट” और उन्हें परेशान करने के आरोपी अधिकारियों के खिलाफ उनकी पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई पुलिस शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की मांग की। कथित आत्महत्या के सात दिन बाद सोमवार को कुमार के परिवार द्वारा उनके पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के लिए सहमति न देने पर गतिरोध अभी तक नहीं सुलझा है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

होली पर बदलापुर को 105 सड़कों की सौगात, निर्माण व मरम्मत कार्य शुरू

जौनपुर। होली के अवसर पर बदलापुर विधानसभा क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात मिली है।…

5 hours ago

बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने खोले पत्ते, नितिन नवीन और शिवेश राम उम्मीदवार घोषित

एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…

1 day ago

जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को…

1 day ago

हृदयगति रुकने से रिहान खान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां…

1 day ago

यूपी बना ‘हरित प्रदेश’ की ओर अग्रसर: 9 साल में 242 करोड़ से ज्यादा पौधरोपण

वनाच्छादन में 559 वर्ग किमी की बढ़ोतरी, 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य—योगी…

1 day ago

जनता दर्शन में सख्त दिखे योगी आदित्यनाथ, जमीन कब्जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष…

1 day ago

This website uses cookies.