मनोरंजन

महिलाओं की बॉडी पर कॉन्ट्रोवर्शियल बयान भड़कीं सोना

सिंगर सोना महापात्रा ने डीएमके लीडर डिंडीगुल लियोनी के विवादित बयान पर गुस्सा जताया है। लियोनी तमिलनाडु से कैंडिडेट हैं। एक कैंपेन के दौरान उन्होंने महिलाओं की बॉडी पर कॉन्ट्रोवर्शियल बयान दिया था। डिंडीगुल ने कहा था कि देश की मॉडर्न औरतें अब ‘8’ नंबर के शेप की तरह नहीं दिखतीं क्योंकि वे विदेशी गाय का दूध पीती हैं। सोना महापात्रा ने ऐसे कॉमेंट करने वाले लीडर्स को मूर्ख कहा है।

सोना महापात्रा ने बयान को बताया मूर्खतापूर्णः सोना ने ट्वीट किया है, तमिलनाडु से लेकर उत्तराखंड तक कई इनके बीच और बाहर भी होंगे, मूर्खों को सेक्सिम और महिला विरोधी बीमारी गहराई से जोड़ती है। क्या ये मूर्खता वाकई लोगों को आकर्षित करती है? सस्ती हंसी के लिए कुछ भी या फिर सोच-समझकर पौरुष का खतरनाक जर्म फैलाने के लिए?

डिंडीगुल ने महिलाओं के फिगर पर किया था कॉमेंटः एक रिपोर्ट के मुताबिक, डिंडीगुल लियोनी ने एक कैंपेन के दौरान कहा था, महिलाएं अपना शेप खोती जा रही हैं और टंकी जैसी लगने लगी हैं। लोग विदेशी गायों से दूध निकालते हैं। महिलाएं विदेशी गायों का दूध पीती हैं इस वजह से उनका वजन बढ़ रहा है। पुराने दिनों में महिलाओं के हिप्स 8 नंबर जैसे दिखते थे (कर्वी थीं)। जब वे बच्चा गोद में उठाती थीं तो बच्चा हिप्स पर टिका रहता था।

लेकिन अब टंकी जैसी हो गई हैं जिसकी वजह से महिलाएं बच्चा हिप्स पर कैरी नहीं कर पातीं। इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने फटी जीन्स पर कॉमेंट किया था जिस पर काफी बवाल हुआ था। उन्होंने रिप्ड जीन्स पहनने वाली एक महिला का उदाहरण देते हुए कहा था कि इनके घुटने दिखते हैं ये बच्चों को क्या संस्कार देंगी। इस मामले पर विवाद बढ़ने के बाद मुख्यमंत्री रावत ने माफी मांग ली थी। उन्होंन कहा था कि बयान से किसी की भावनाएं आहत हुईं तो मैं माफी मांगता हूं।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

5 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

6 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

6 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.