नई दिल्ली। रोजाना घरों में कई मसालों का उपयोग किया जाता है। हल्दी, मिर्ची, दालचीनी, धनिया आदि। ये सभी मसाले खाना का स्वाद बढ़ाने में काम आते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें कई औषधीय गुण भी होते हैं।
धनिया के बीजों को सुखाकर और फिर पीसकर उसका मसाला जाता है, जो खाने का स्वाद दोगुना कर देता है। इतना ही नहीं, इसके बीज का इस्तेमाल किया जाए या पत्तियों का, दोनों की सेहत को बहुत लाभ पहुंचाते हैं।
धनिया में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जैसे- आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-के आदि। इसलिए सुबह खाली पेट धनिया के बीज का पानी पीना बहुत लाभदायक माना जाता है। आइए जानते हैं, धनिया के बीच का पानी पीने के फायदे।
थायरॉइड के मरीजों के लिए धनिया का पानी अमृत से कम नहीं है। इसे रोजाना खाली पेट पीने से थायरॉइड को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
सुबह खाली पेट धनिया का पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर हो जाती है। यह एसिडी की समस्या होने से रोकता है, जिससे जलन, गैस आदि जैसी परेशानियां नहीं होती।
धनिया का पानी पीने से वजन भी नियंत्रित रहता है। इसमें मौजूद हाई फाइबर कंटेंट से पेट काफी समय तक भरा रहता है, जिससे भूख नहीं लगती और वजन भी कंट्रोल रहता है।
पीरिड्स के दौरान होने वाले दर्द और पेट की एंठन को दूर करने के लिए धनिया का पानी सबसे अच्छा विकल्प है।
कई सारे न्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर धनिया का पानी रोजाना पीने से स्किन की समस्या दूर होती है। इससे स्किन की रंगत भी निखरती है और एंजिंग भी स्लो हो जाती है।
धनिया के बीज में हाइपोग्लाइसीमिक गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखते हैं। रोजाना धनिया का पानी का सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकता है।
धनिया के बीज में पाए जाने वाले एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.