खराब लाइफस्टाइल के कारण हम लोगों को आज कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. आप कम खाना खाते हैं और इसके बाद भी आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है और अपनी उम्र से ज्यादा दिखने लगे हों तो समझ लें कि आप थायरॉइड के शिकार हो चुके हैं. पुरूषों के मुकाबले महिलाओं में 10 गुना ज्यादा थॉयराइड की शिकायत होती है. थायराइड को कंट्रोल करने के लिए किचन में मौजूद धनिया बेहद फायदेमंद है. धनिये का इस्तेमाल उसका पानी बनाकर करें तो आसानी से कंट्रोल कर सकते हैं।
धनिये के पानी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स भी वजन नियंत्रण में मदद करते हैं. इसलिए सुबह खाली पेट धनिया पानी पीने से वजन कम करने में सहायता मिल सकती है. धनिया कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार साबित हो सकता है. धनिये में उच्च मात्रा में फाइबर होता है जो आंतों की गति को बढ़ाता है और कब्ज की समस्या को कम करता है। तो चलिए जानते हैं कि धनिये का पानी कैसे थायराइड कंट्रोल करने में असरदार है।
धनिया पोषक तत्वों और विभिन्न एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर मसाला औषधीय गुणों से भरपूर होता है. इसका सेवन करने से कई बीमारियों का उपचार होता है. इस मसाले में मौजूद खनिज और विटामिन की अधिक मात्रा थायराइड के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है।
धनिये के पानी का इस्तेमाल हजारों सालों से थायरॉयड ग्रंथि की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता रहा है. एक शोध के मुताबिक आयुर्वेदिक चिकित्सा में यह थायराइड का एक प्रमुख इलाज है. धनिया में एंटीऑक्सिडेंट और विटामिन का लेवल थायराइड को नैचुरल तरीके से ठीक करने और थायराइड हार्मोन के उत्पादन को नियंत्रित करने का काम करता है।
धनिया का पानी बनाने के लिए एक चम्मच पिसा हुआ धनिया 1 गिलास पानी में रातभर भिगो कर रख दें.सुबह आधा होने तक इसको उबालें. ठंडा होने पर छान लें पी लें. एक-दो दिन ये पीने में थोड़ा अजीब लग सकता है पर बाद में इसका स्वाद आपको भा जाएगा. धनिया पानी के सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म बहुत तेजी से बढ़ता है।
थायराइड को कंट्रोल करने के लिए इस पानी का सेवन दिन में दो बार खाली पेट करें. सुबह सबसे पहले इसे एक महीने तक पियें। यह निश्चित रूप से थॉयराइड फंक्शन में सुधार करेगा।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.