विदेश

Corona cases in the world Latest update: 17.77 करोड से ज्यादा संक्रमित, 253.15 करोड़ टीके लगे

Corona cases in the world Latest update:  विश्वभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप जारी है और इससे अब तक 17.77 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हो चुके है तथा 38.49 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि दुनिया भर में कोरोना के 253.15 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 192 देशों एवं क्षेत्रों में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17 करोड़ 77 लाख 64 हजार 675 हो गयी है जबकि 38 लाख 49 हजार 865 लोग इस महमारी से जान गंवा चुके हैं।

विश्व में महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना वायरस की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। यहां संक्रमितों की कुल संख्या 3,35,16,175 हो गयी है और छह लाख एक हजार 571 लोगों की इसके संक्रमण से मौत हो गयी है। दुनिया में कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत दूसरे और मृतकों के मामले में तीसरे स्थान पर काबिज है। देश में पिछले 24 घंटों में 60,753 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,98,23,546 हो गया।

इस दौरान 97,743 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महमारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 2,86,88,390 हो गई हैं। सक्रिय मामले 38,637 कम होकर 7,60,019 रह गये हैं। इसी अवधि में 1,647 मरीजों की जान जाने के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 3,85,137 हो गया है। ब्राजील संक्रमितों के मामले में अब तीसरे स्थान पर है। देश में कोरोना संक्रमण के मामले फिर से बढ़ रहे हैं और अभी तक इससे 1,78,01,462 लोग प्रभावित हुए हैं जबकि करीब 4,98,499 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्राजील कोरोना से हुयीं मौतों के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है।

संक्रमण के मामले में फ्रांस चौथे स्थान पर है जहां कोरोना वायरस से अब तक 58.14 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जबकि 1,10,864 मरीजों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोरोना से प्रभावित संख्या 53.59 लाख से अधिक हो गयी है और 49,071 मरीजों की मौत हो चुकी है। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 52.20 लाख से अधिक हो गई है और इसके संक्रमण से 1,26,300 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्रिटेन में कोरोना वायरस फिर से तेजी से पांव पसार रहा है यहां प्रभावितों की कुल संख्या 46.20 लाख से अधिक हो गयी है और 1,28,220 लोगों की मौत हो चुकी है।

मृतकों के मामले में ब्रिटेन पांचवें स्थान पर है। इटली में कोरोना प्रभावितों की संख्या 42.50 लाख से अधिक हो गयी है और 1,27,225 मरीजों की जान जा चुकी है। अर्जेंटीना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 42.42 लाख से अधिक हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 88,247 तक पहुंच गयी है। कोलंबिया में कोरोना वायरस से 38.88 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 98,746 लोगों ने जान गंवाई है। स्पेन में इस महामारी से 37.57 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 80,652 लोगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में वायरस की चपेट में आने वालों की संख्या 37.28 लाख से अधिक हो गई है और 90,374 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच ईरान ने संक्रमण के मामले में पोलैंड को पीछे छोड़ दिया है और वहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30.80 लाख से ज्यादा हो गयी है तथा मृतकों का आंकड़ा 82,746 तक पहुंच गया है। पोलैंड में कोरोना से 28.78 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और इस महामारी से 74,782 लोग जान गंवा चुके हैं। मैक्सिको में कोरोना से 24.71 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और यह देश मृतकों के मामले विश्व में चौथे स्थान पर है जहां अभी तक इस वायरस के संक्रमण से 230,859 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन में संक्रमितों की संख्या 22.89 लाख से अधिक है और 54,097 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं।

पेरू में संक्रमितों की संख्या 20.23 लाख से अधिक हो गयी है, जबकि 1,89,933 लोगों की जान जा चुकी है।इंडोनेशिया में भी कोरोना संक्रमण के मामले 19.63 लाख के पार पहुंच गये हैं जबकि 54,043 लोगों की मौत हो चुकी है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस से 17.96 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और 58,441 लोगों की मौत हो चुकी है। नीदरलैंड में कोरोना से अब तक 17.05 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं और यहां इस महामारी से 18,004 लोग जान गंवा चुके हैं। चेक गणराज्य में कोरोना से अब तक 16.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और यहां इस महामारी से 30,275 लोग जान गंवा चुके हैं।

महामारी के उद्गम स्थल वाले देश चीन में 1,03,501 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4,846 लोगों की मौत हो चुकी है। पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक कोरोना से 9.47 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं और 21,940 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य पड़ोसी देश बंगलादेश में भी कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है जहां करीब 8.45 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 13,399 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दुनिया के अन्य देशों में भी कोरोना वायरस के संक्रमण से स्थिति खराब है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

10 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

10 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

13 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

13 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

13 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.