देश

कोरानो केस 88 दिनों में सबसे कम यानी खात्मे की ओर

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में आ रही कमी के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 53,256 नये मामले सामने आये और यह संख्या पिछले 88 दिनों में सबसे कम है।

इस बीच रविवार को 30 लाख 39 हजार 996 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 28 करोड़ 36 हजार 898 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 53,256 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 2,99,35,221 हो गया है। इस दौरान 78 हजार 190 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महमारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 88 लाख 44 हजार 199 हो गई हैं। सक्रिय मामले 26 हजार 356 कम होकर सात लाख दो हजार 887 रह गये हैं। इसी अवधि में 1,422 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर तीन लाख 88 हजार 135 हो गया है।

देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 2.35 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 96.36 फीसदी और मृत्यु दर 1.30 फीसदी हो गई है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 345 कमी आने के बाद यह संख्या घटकर 1,35,363 रह गयी है। इसी दौरान राज्य में 9,101 और मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 57,19,457 हो गयी है जबकि 605 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,17,961 हो गया है।

केरल में इस दौरान सक्रिय मामले 924 कम होकर 1,06,376 रह गये हैं तथा 12,459 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 26,90,958 हो गयी है जबकि 112 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 12,060 हो गयी है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

10 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

10 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

13 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

13 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

13 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.