उत्तर प्रदेश

Corona in UP Village: अखिलेश बोले, संकट में गांव के लोग

  • लखनऊ, एजेंसी

Corona in UP Village: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को कहा कि कोरोना से प्रभावित ग्रामीण इलाकों में दवा,आक्सीजन और उपचार के अभाव में लोगों का जीवन संकट में है।

यादव ने ट्वीट किया “ कोरोना ने जिस तरह उप्र के गाँवों को प्रभावित किया है वो अति चिंतनीय है। गाँवों और क़स्बों में दवाई, ऑक्सीजन व उपचार के अभाव से लोगों का जीवन संकट में है और भाजपा सरकार अभी भी स्थिति की भयावहता को स्वीकार नहीं कर रही है। भाजपा सरकार के झूठ से मृत्यु का सच नहीं छिपाया जा सकता।”

एक अन्य ट्वीट में उन्होने सोशल मीडिया में वायरल एक वीडियो का हवाला देते हुये कहा “ गोरखपुर के अस्पतालों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। स्ट्रेचर के अभाव में एक भाई अपने कोरोना पीड़ित भाई को कंधों पर ले जाने पर मजबूर है। अपनी सफलता का झूठा ढिंढोरा पीटने में लगी भाजपा सरकार अपनी अकर्मण्यता व नाकामी के कारण जनता का सहारा बनने की जगह बोझ बन गयी है।”

गौरतलब है कि डब्लूएचओ ने सोमवार रात ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना को नियंत्रित करने के योगी सरकार के प्रयासों की सराहना की थी जबकि मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कोरोना पर नियंत्रण के लिये यूपी सरकार के काम को शानदार बताया था। वहीं सपा अध्यक्ष राज्य में विशेषकर ग्रामीण इलाकों में कोरोना संक्रमण को बढ़ाने का आरोप सरकार पर लगाते रहे है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

18 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

18 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

18 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.