Corona News Case in Up is 128 within 24 Hrs और राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 2,017 है,जिसमें 685 लोग होम आइसोलेशन में हैं। राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने आज शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश कोरोना के मामले कल के मुकाबले कुछ बढ़े हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में ई-संजीवनी के माध्यम से 24 घंटे में 4,220 लोगों ने तथा अब तक कुल 5,87,070 लोगाें ने चिकित्सीय परामर्श लिया। निजी चिकित्सालयों में 124 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अतिरिक्त मरीज सरकारी अस्पतालों में अपना ईलाज करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 139 तथा अब तक 5,93,288 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,85,842 क्षेत्रों में 5,12,181 टीम दिवस के माध्यम से 3,14,92,790 घरों के 15,29,13,284 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 13 मार्च से 27 मार्च, 2021 से फिर से फोकस टेस्टिंग का अभियान चलाया जायेगा। प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का वैक्सीनेशन चल रहा है। इसके अलावा 45 से 60 वर्ष की आयु वाले लोग जो पहले से चिन्हित बीमारियों से ग्रसित है ,उनका भी वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 2300 केन्द्रों से अधिक में कोविड वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है और आज अपरान्ह 03 बजे तक 60 हजार से अधिक लोगो को वैक्सीन की डोज लग चुकी है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट लाइन कर्मियों तथा 60 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को मिलाकर 19 लाख लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है।

श्री प्रसाद ने बताया कि सरकार द्वारा प्राइवेट चिकित्सालयों में रूपये 250 प्रति डोज नियत की गयी है और जो इससे अधिक पैसा मांगते है तो, जिले के सीएमओ को सूचित करे। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालाें में कोई भी व्यक्ति पहुंचकर अपना निशुल्क वैक्सीनेशन करा सकता है।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए निर्धारित वेबसाइट पर जाकर अपना स्लाॅट बुक करा सकते है अथवा निकट के सीएचसी, पीएचसी पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते है। केन्द्र पर सीधे आने वालो की स्लाॅट की उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिला अस्पतालों में तथा मेडिकल काॅलेजों में सोमवार से शनिवार तक तथा सीएचसी, पीएससी केन्द्रों पर सोमवार, गुरूवार और शुक्रवार को कोविड वैक्सीनेशन किया जायेगा।

श्री प्रसाद ने बताया कि अन्य प्रदेशों में कोविड संक्रमण के केस बढ़ रहे है। इसलिए सभी को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन अवश्य करें।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

12 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

12 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

15 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

15 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

15 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.