स्थानीय समाचार

न्यायालय के आदेश पर सड़क पर आ रही कब्रिस्तान की दीवार को तोड़ा गया

स्योहारा (इमरान मंसूरी)। आज के समय में इंसान न सिर्फ दुनिया और समाज में परेशान है बल्कि मरने के बाद भी उसका आखरी मुकाम यानी कब्रिस्तान आदि पर भी कुछ  असभ्य लोगो की नज़र रहती है इसी क्रम में शनिवार को  सपा सरकार में रास्ते की भूमि को कब्रिस्तान में मिला कर चाहरदीवारी किये जाने पर शिकायत कर्ता की अपील पर उच्च न्यायालय क़े आदेश पर तहसील प्रशासन ने चहारदीवारी को ध्वस्त करा दिया है! 

सपा की अखिलेश सरकार में जल निगम की कार्यदाई संस्था सीएनडीएस ने क्षेत्र क़े गांव महमूदपुर में अल्पसंख्यक विभाग क़े मद से कब्रिस्तान की चाहरदीवारी की थी ! कब्रिस्तान खसरा नंबर 685 में दर्ज हैं जबकि खसरा नंबर 786 जो की रास्ते में दर्ज है उसको भी कब्रिस्तान की चाहरदीवारी में मिला कर अवैध कब्ज़ा किया गया था ! गांव निवासी एडवोकेट सत्यवीर त्यागी ने जिलाधिकारी सहित अन्य अफसरों से मामले की शिकायत करते हुए 9.8 मीटर सड़क की भूमि को कब्रिस्तान में मिलाने का आरोप लगाया था कि सड़क की भूमि शामिल है लैकिन मामला कब्रिस्तान का होने क़े कारण अधिकारी कार्यवाई से बचते रहे! 

याचिका  1088/2020 सत्यवीर त्यागी बनाम उत्तर प्रदेश सरकार एवं अन्य में पारित आदेश दिनांक 13.10.2020 में कब्जे को धवस्त करने का आदेश हुए ! जिस पर शनिवार को तहसीलदार रमेश चंद चौहान राजस्व निरीक्षक महिपाल सिंह हल्का लेखपाल चंद्रशेखर थानाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार गौड़ भारी पुलिस बल क़े साथ गांव महमूदपुर पहुंचे ! ग्रामीणों व कब्रिस्तान क़े मुतबल्ली की मौजूदगी में तहसील प्रशासन ने जेसीबी मशीन से कब्रिस्तान की अवैध चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया !

image description

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 hour ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.