फाईज़ अली सैफी, ई-रेडियो इंडिया
गाज़ियाबाद। विभिन्न थानाक्षेत्रों में हाॅटस्पाट और केंद्रों आदि ड्यूटी पर मौजूद मिले पुलिसकर्मियों एवम् अन्य लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया, इतना ही नहीं डिस्पेंसिंग का ध्यान रखते हुए मास्क लगाने व ग्लब्स, सैनेटाइजर यूज़ करने के भी निर्देश दिए और कहा कि आपस में झूठ बनाकर ना खड़े हो।
एसएसपी द्वारा विभिन्न हाॅटस्पाॅट इलाकों में व्यक्तियों का हाल जाना और समस्याओं का मुआयना भी किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात समस्त पुलिसकर्मियों से हॉटस्पॉट क्षेत्रांतर्गत रहने वाले व्यक्तियों दैनिक आवश्यकताओं का भी विशेष ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर एवं थाना प्रभारी भी मौजूद रहे हैं।
एसएसपी द्वारा समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व समस्त पुलिसकर्मियों से भी लाॅकडाउन का पूर्णरूपेण पालन कराने के निर्देश दिए गए तथा उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भी आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने को लेकर निर्देशित भी किया गया।
विदित हो कि आज संपूर्ण जनपद में एसएसपी के आदेशानुसार लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष ड्राइव अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विशेष परिस्थितियों को छोड़कर एक दुपहिया वाहन पर एक से अधिक व्यक्ति तथा एक चौपाइयां वाहन पर दो से अधिक व्यक्तियों के पाए जाने पर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी और उनसे अधिक से अधिक धनराशि का भी चालान किए जाने को लेकर निर्देश दिए गए हैं।
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
This website uses cookies.