Categories: विशेष

COVID-19 को मद्देनज़र डीएम और एसएसपी ने दिल्ली – गाजियाबाद बॉर्डर का किया भ्रमण

गाज़ियाबाद। COVID-19(कोरोना वायरस) को मद्देनज़र रखते लॉकडाउन के अंतर्गत डीएम अजय शंकर पांडे और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर जायजा लिया। इतना ही नहीं, एसएसपी ने ड्यूटी पर मुस्तैद मिले पुलिसकर्मियों को टेलीफोन सेवा, इंटरनेट सेवा, मेडिकल, वित्तीय, मीडियाकर्मियों, सरकारी कर्मचारियों और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले को अनावश्यक ही ना रोका जाए व इनका चालान भी ना किये जाने के निर्देश जारी किए। 

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारियों/पुलिस कर्मियों को यह भी निर्देश दिए कि यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक ही बिना किसी आपात स्थिति के घर के बाहर मिलता है उसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जनपद गाजियाबाद में किसी भी प्रकार की सहायता/सेवा अथवा आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए डायल 112 पर कॉल करके या फिर हेल्पलाइन नंबर- 0120- 2965757, 0120- 2965758 पर भी कॉल कर सकते हैं।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जानकारी देते हुए कहा कि जनपद पुलिस ने तीन दिन से लगातार जो लोग समस्या में थे, जिन्हें समस्या के कारण पैदल चलना पड़ रहा था और जैसा कि प्रबंध यहां पर किया गया था, सरकार और जिला प्रशासन द्वारा उनको जो फैसिलिटी दी गई, उसके बाद अब यह स्थिति बनी है कि कौशांबी बस अड्डा पूरी तरह से खाली हो चुका है, और कुछ लोग इस तरह के हैं जहां पर हैं पुलिस फोर्स दिन-रात लगी रही थी, जिससे कि कोई एक्सीडेंट ना हो या फिर किसी तरह की कोई अपराधिक घटना ना हो सके, इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि किसी तरह की कोई ऐसी समस्या पैदा ना हो जो यह स्थिति विकराल रूप ले, उन्होंने बताया कि रात-दिन की अथक मेहनत के बाद अब यह स्थिति यहां उत्पन्न हुई है और सभी फोर्स को यह बता दिया गया है की लाॅकडाउन का अच्छा सा पालन सुरक्षित करें।
Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

2 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

3 days ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

3 days ago

This website uses cookies.