Categories: विशेष

COVID-19 को मद्देनज़र रखते डीएम और एसएसपी ने विभिन्न क्षेत्रों, बॉर्डरो व पीडीएस वितरण केंद्रों का किया निरीक्षण

  • फाईज़ अली सैफी

गाज़ियाबाद। लाॅकडाउन के अंतर्गत COVID-19(कोरोनावायरस) को मद्देनज़र रखते डीएम अजय शंकर पांडे और एसएसपी कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि गाजियाबाद- बागपत, नोएडा के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। इतना ही नहीं, उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में भी पीडीएस वितरण केंद्रों का भी भ्रमण करते हुए जायजा लिया। जहां, डीएम और एसएसपी के साथ एसपी ग्रामीण नीरज कुमार जादौन समेत काफी पुलिसकर्मियों का काफिला भ्रमण करते हुए नज़र आया।

आपको बताते चलें कि डीएम अजय शंकर पांडे और एसएसपी कलानिधि नैथानी ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में पीडीएस स्कीम के तहत अनाज, राशन वितरित करने वाली दुकानों पर भी भ्रमण करते हुए स्थिति का जायजा लिया। जबकि, वह मौके पर मौजूद मिले लोगों से उन्होंने विशेष तौर पर सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान रखने की अपील की। इतना ही नहीं, उन्होंने आवश्यक रूप से मास्क लगाने और ग्लव्स इस्तेमाल करने को लेकर कड़ा जोर दिया। हालांकि, डीएम और एसएसपी ने भ्रमण के दौरान लोगों से उनकी परेशानियों के बारे में भी जानकारी की और तो और उन्होंने लोगों से लाॅकडाउन के नियमों का पालन करने की भी अपील की।

दरअसल, एसएसपी कलानिधि नैथानी ने समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारियों समेत अन्य सभी पुलिसकर्मियों को भी जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में नियंत्रण रूप से फ्लैग मार्च, पैदल मार्च करते रहने तथा अनावश्यक रूप से उन संवेदनशील क्षेत्रों में मिलने वाले पैदल राहगीरों, रिक्शावालों, साइकिलवालों समेत आदि की आवाजाही पर भी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। वहीं, संवेदनशील इलाकों में लाॅकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने को लेकर भी निर्देशित किया हैं।

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

18 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

18 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

18 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.