गाज़ियाबाद। COVID-19(कोरोना वायरस) को मद्देनज़र रखते हुए मुरादनगर नगरपालिका परिषद द्वारा पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज किया जा रहा है। इतना ही नहीं, चेयरमैन विकास तेवतिया एवं अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान के नेतृत्व में सफाई निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा व उनकी टीम के समस्त सफाई कर्मचारी पूरे क्षेत्र में सक्रिय नज़र आ रहे हैं।
लाॅकडाउन/जनता कर्फ्यू के अंतर्गत कोरोना वायरस से लड़ने के लिए मुरादनगर नगरपालिका परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपनी कमर कसी हुई है। हालांकि, सफाई निरीक्षक कि टीमें कस्बा मुरादनगर के विभिन्न इलाकों को पूर्ण रूप से सैनिटाइज करने में जबरदस्त तरीके से लगी हुई हैं।
आपको बता दें कि सफाई कर्मचारी क्षेत्र के वार्डो में जाकर गली और मोहल्लों सैनिटाइज करते नज़र आ रहे हैं और उनका समय सुबह 7 से दोपहर 2 बजे तक का है। वहीं, सफाई निरीक्षक कि एक टीम लगभग 3 वार्डो को सैनिटाइज करती है, जिसमें एक सफाई नायक समेत पांच लोग तैनात रहा रहते हैं।
दरअसल, सफाई नायक कि टीम को एक ट्रैक्टर सैनिटाइज टैंक समेत 40 फुट लंबा पाइप मिला हुआ है, जिससे वह गली-मोहल्लों और घरों के दरवाजों को सही तरीके से सैनिटाइज करते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को समाप्त कर देते हैं।
आपको यह भी बता दें कि सफाई कर्मचारियों की एक टीम के सफाई नायक सोहन पाल इसी दौरान वार्ड नंबर 22, 23 और 25 में अपनी टीम के सफाई कर्मियों समेत इन इलाकों को सैनिटाइज करते नजर आए हैं।
गौरतलब है कि जिन इलाकों को लोग-बागों ने बांस-बल्ली आदि से बंद किया हुआ है, उनमें सफाई कर्मचारी 40 फुट लंबे पाइप से उन इलाकों को सैनिटाइज कर रहे है, जिससे कोरोना वायरस का संक्रमण पूर्व रूप से समाप्त हो जाएगा।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.