देश

Cyclone Tauktae Latest Update: लोगों को सुरक्षित स्थानों जाने के निर्देश

Cyclone Tauktae Latest Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवाती तूफान ताउते से खतरे की आशंका को देखते हुए अधिकारियों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने के लिए तमाम कदम उठाने को कहा है। साथ ही बिजली, दूरसंचार, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी जरूरी सेवा को सुनिश्चित करने को कहा है।

मोदी ने शनिवार की शाम उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में इस आशय के निर्देश दिये। उन्होंने बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को कोरोना अस्पतालों में विशेष इंतजाम करने, कोरोना टीके, अन्य आवश्यक दवाओं का भंडारण और ऑक्सीजन टैंकरों की निर्बाध आवाजाही की योजना बनाने के भी निर्देश दिये।

उन्होंने कंट्रोल रूम को चौबीसों घंटे चलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जामनगर से ऑक्सीजन की आपूर्ति में कम से कम संभावित व्यवधान सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने समय पर संवेदीकरण और राहत उपायों के लिए स्थानीय समुदाय को शामिल करने की आवश्यकता के बारे में भी बताया।

Cyclone Tauktae Latest Update: मौसम विभाग ने बताया है कि यह खतरनाक तूफान गुजरात की तट से 18 मई को दोपहर को टकराएगा। उस दौरान 175 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ताउते से निपटने के लिए राज्य और केंद्र सरकार ने बड़ी तैयारी की है। केरल में जोरदार बारिश हो रही है जबकि लक्षद्वीप में तूफान के कारण कई पेड़ गिर गए हैं।

Cyclone Tauktae Latest Update

गुजरात के तटवर्ती जिलों के अलावा जूनागढ़ और गिर सोमनाथ में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है जबकि सौराष्ट्र, कच्छ, दीव, गिर, सोमनाथ, दीव, जूनागढ़, पोरबंदर, देवभूमि द्वारका, अमरेली, राजकोट, जामनगर में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है।

बैठक में निर्णय लिया किया गया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिव संबंधित तटवर्ती राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों तथा केंद्रीय मंत्रालयों एवं एजेंसियों के संपर्क बनाये रखेंगे।

इस बीच राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने चक्रवात के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य के उद्देश्य से अपनी टीमों की संख्या 53 से बढ़ाकर 100 कर दी है। केंद्रीय जल आयोग ने भी चक्रवात को लेकर केरल के मध्य एवं उत्तरी हिस्सों, पास के दक्षिण तटीय एवं कर्नाटक के दक्षिण तटवर्ती क्षेत्रों के लिए मध्यम से उच्च स्तर के जोखिम का अलर्ट जारी किया है। गोवा में सरकार ने चक्रवात के मद्देनजर आवश्यक कदम उठाए हैं।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

17 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

17 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

17 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.