कर्नाटक में ताउते की भेंट चढ़े आठ लोग
मेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक के दक्षिण कन्नड जिले और मलनाड क्षेत्र में चक्रवाती तूफान ताउते के कारण तेज हवाओं और भारी बारिश से कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
एक दुखद घटना में मेंगलुरु तट से दूर समुद्र में शनिवार को एक नौका पलट गई। स्थानीय लोगों ने ट्यूब का उपयोग करके नाव पर सवार आठ सदस्यों में से तीन लोगों को बचा लिया, जबकि दो लोगों के शव बरामद हो गए हैं और तीन लोग अभी भी लापता हैं।
उपायुक्त डॉ. के. वी. राजेंद्र ने बताया कि नाव ‘कोरोमंडल’ पर सवार नौ सदस्यों के बचाव अभियान को अंजाम देने के लिए सोमवार को एक हेलिकॉप्टर मेंगलोर हवाई अड्डे पर उतरा और राहत एवं बचाव अभियान सोमवार को शुरू हुआ।
उन्होंने बताया कि भारतीय तटरक्षक और तटीय सुरक्षा पुलिस के जवान छह मीटर की ऊंचाई तक उठती लहरों तथा 25 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं की वजह से समुद्र की स्थिति खराब होने के कारण राहत एवं बचाव अभियान नहीं चला सके थे। इसकी वजह से बचाव अभियान में कमी आई है।
भारतीय तटरक्षक का पोत आईएनएस वराह मुल्की रॉक्स से महज 500 मीटर की दूरी पर है और स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है। इस बीच दक्षिण कन्नड तथा उडुपी जिलों में बारिश रूक गयी है, लेकिन आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में ताउते का असर 20 मई तक रहने के आसार हैं। तेज हवाओं तथा चक्रवात के कारण दक्षिण कन्नड जिले में, आधारभूत ढांचों, घरों तथा सड़कों की भारी क्षति हुयी हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
This website uses cookies.