देश

वार्षिक दिवस मनाएगा रक्षा लेखा विभाग

  • नई दिल्ली संवाददाता

रक्षा लेखा विभाग (डीएडी) 01 अक्टूबर, 2024 को अपना 277वां वार्षिक दिवस मनाएगा। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित मुख्य समारोह में हिस्सा लेंगे। वह रक्षा यात्रा प्रणाली 2.0, स्पर्श ऑडिट मैनुअल, रक्षा व्यय 2024 से संबंधित व्यापक सांख्यिकीय हैंडबुक और मार्केट इंटेलिजेंस रिपोर्ट 2023-24 सहित डीएडी के विभिन्न प्रकाशनों और पहलों का शुभारंभ करेंगे।

इस अवसर पर, डीएडी पर बनी एक लघु फिल्म भी रिलीज की जायेगी। इसके अलावा, डीएडी के उन कर्मचारियों को रक्षा मंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2024 प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्रों में अनुकरणीय प्रदर्शन किया है और विभाग की प्रमुख पहलों को लागू किया है।

इस अवसर पर सेना प्रमुखों एवं सशस्त्र बलों के प्रधान स्टाफ अधिकारियों और सचिवों व अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

वर्ष 1747 में सैन्य वेतन मास्टर की नियुक्ति में अपनी जड़ों को तलाशते हुए, डीएडी ने आंतरिक लेखा परीक्षा, लेखा, वित्तीय सलाह और रक्षा पेंशन प्रबंधन के क्षेत्र में सशस्त्र बलों के साथ-साथ राष्ट्र को अनुकरणीय सेवाएं प्रदान करने हेतु खुद को निरंतर नए स्वरुप में ढाला है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

मोदी नेतृत्व में भारत की प्रति व्यक्ति आय में ऐतिहासिक बढ़ोतरी: मार्क कार्नी

नरेंद्र मोदी की नीतियों की सराहना, भारत-कनाडा संबंधों में नए युग की शुरुआत भारत-कनाडा रिश्तों…

6 minutes ago

मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव: ईरान के मिसाइल-ड्रोन हमलों से हड़कंप

अमेरिका समेत 6 खाड़ी देशों ने जताई कड़ी आपत्ति, बोले—यह “खतरनाक बढ़ोतरी” और अंतरराष्ट्रीय नियमों…

5 hours ago

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

20 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

20 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

3 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

3 days ago

This website uses cookies.