देश

दिल्ली, एनसीआर में आंधी, बारिश के आसार

नई दिल्ली। दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आंधी और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली एनसीआर में रविवार को गरज के साथ बारिश और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के अनुमान है।

मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार हरियाणा के बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर, फरीदाबाद, हिंडन एएफ स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, भिवानी के क्षेत्रों में तेज हवा चलने और बारिश तथा आस-पास के क्षेत्रों में बूंदा बांदी होने के आसार है।

हरियाणा के बागपत में कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, नरवाना, राजौंद, असंध, सफीदों, जींद, गोहाना, खरखोदा, हांसी, महम, रोहतक, तोशाम, झज्जर, चरखी दादरी, मतनहेल, फारुखनगर, बावल, रेवाड़ी, नूंह, सोहना प्रदेश और राजस्थान में विराटनगर, कोटपुतली, अलवर धूल भरी आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने हाल ही में भविष्यवाणी की है कि इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में निर्धारित समय से पहले 15 जून के आसपास आने के आसार है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आमतौर पर जून के आखिर सप्ताह अथवा जुलाई के पहले सप्ताह में मानसूनी बारिश होती है।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

10 minutes ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

16 minutes ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

This website uses cookies.