News

Delhi School Open: प्रदूषण के कारण दो हफ्ते से थे बंद

Delhi School Open: कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और प्रभाव के चलते पिछले डेढ़ से भी अधिक समय से बंद देश की राजधानी दिल्ली में सभी कक्षाओं के स्कूल खुल गए हैं।

इस साल पहली बार निजी और सरकारी स्कूलों में पहली से 12वीं तक कक्षाओं में पढ़ाई शुरू हुई है, लेकिन पहले दिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति काफी कम है। दरअसल, वायु प्रदूषण का स्तर अधिक होने के कारण 16 नवंबर से दिल्ली के सभी स्कूल और कालेजों को बंद कर दिया गया था, इसके बाद सभी स्कूल खुले हैं।

वहीं, सफर के अनुसार, दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता आज भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। प्रदूषण की वजह से बंद दिल्ली के सभी स्कूलों को खोलने को लेकर पिछले दिनों दिल्ली सरकार की ओर से आदेश जारी हुआ था। इसके बाद दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने शनिवार को सभी सरकारी, प्राइवेट, सरकारी सहायता प्राप्त, तीनों निगम, एनडीएमसी, दिल्ली कैंट बोर्ड के स्कूलों के नाम सर्कुलर जारी किया था।

इसमें कहा गया था कि सभी पैरंट्स, स्टूडेंट्स, टीचर्स, एसएससी मेंबर्स को यह जानकारी दी जाए कि सभी क्लासेज के लिए स्कूल सोमवार से खुलेंगे।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

14 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

14 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

14 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.