उत्तर प्रदेश

उप मुख्यमंत्री ने किया अमृत सरोवर का भूमि पूजन


मेरठ। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी द्वारा ग्राम राफन विकास खंड मवाना में शहीद नरेन्द्र सिंह अमृत सरोवर का भूमि पूजन व शिलान्यास किया गया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ एक क्रंातिधरा है। स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत यहीं से हुई थी। उन्होने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने वाले है ऐसे समय में हम अपने ऐसे स्वंतंत्रता संग्राम सैनानियों का स्मरण कर रहे है जिनके कारण हमें आजादी मिली है। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष पर देश के हर लोकसभा क्षेत्र में 75 अमृत सरोवर बनाने का निर्णय लिया गया।
उन्होने कहा कि उ0प्र0 में 80 लोकसभा है। उ0प्र0 में छः हजार अमृत सरोवर का निर्माण होना है। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की है कि हर ग्राम सभा में 02 अमृत सरोवर का निर्माण करेंगे। मा0 उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि अमृत सरोवर के किनारे वृक्षारोपण भी होगा, बैठने के लिए बेंच भी लगायी जायेगी। उन्होने कहा कि लाईब्रेरी से भी बच्चे यहां आकर पढ़ सकते हैउप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने कहा कि एक रथ के दो पहिये होते है एक समाज व दूसरा सरकार का। कोई भी चीज अगर बनायी जाती है तो उसको आप संभाल कर नहीं रखोगे तो वह सुरक्षित नहीं रहेगी। उसे सुरक्षित रखना हमारा धर्म ही नहीं हमारा कर्तव्य भी है अपने लिए ही नहीं अपनी आने वाली पीढी के लिए भी अन्यथा हमारी आने वाली पीढी हमें माफ नहीं करेंगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के प्रयासो से ही 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होने कहा कि इस बार हमने भी संकल्प लिया हैं कि प्रदेश की हर ग्राम सभा में 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होने कहा कि हमारी सरकार ने विकास की योजनाओ से भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया है। उन्होने कहा कि सभी योजनाओ का पैसा सीधे लाभार्थी के खाते में जाता है। इस अवसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा व सीडीओ शशांक चाैधरी द्वारा अमृत सरोवर के किनारे वृक्षारोपण भी किया।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

1 day ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.