देश

हिमाचल में बारिश से तबाही, मुख्यमंत्री ने केंद्र से राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की

हमीरपुर। पिछले तीन दिन से भारी बारिश से पूरे राज्य मेें जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। भारी बारिश से राज्य में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने केंद्र सरकार से इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है।

सोमवार को नादौन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पिछले पचास वर्ष में पहली बार इस तरह की बारिश और उससे तबाही हुई है। ऐसे में केंद्र सरकार से इस त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग उठाई गई है, ताकि सहायता में कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 48 घंटे में बारिश की वजह से प्रदेश को तीन हजार करोड़ का नुकसान हुआ है।

सुक्खू ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों से वर्चुअल माध्यम से बारिश से हुए नुकसान का लिया जायजा लिया गया है। अधिकारियों से मिली रिपोर्ट से यह स्पष्ट है कि बारिश से इतना कहर पिछले पचास वर्ष में नहीं बरपा। प्रदेश के हर हिस्से में पिछले 72 घंटे से एक समान बारिश हो रही है। बारिश से हुए नुकसान की भरपाई करना बेहद मुश्किल है।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा हिमाचल प्रदेश की आपदा की स्थिति को केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिमाचल के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला शिव चर्चा हुई है। केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि इस घड़ी में हिमाचल की अधिक से अधिक मदद की जाए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कुल्लू के डीसी से उनकी बात हुई है। मौसम साफ होते ही वह हेलीकॉप्टर अथवा सड़क मार्ग से यथासंभव आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे। मौसम अनुकूल न होने की वजह से अभी वह दौरे के लिए निकल नहीं पाए है। हालांकि मुख्यमंत्री राहत और बचाव कार्य कर हर जिले के प्रशासन से वर्चुअल माध्यम से अपडेट ले रहे हैं।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

बिहार राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने खोले पत्ते, नितिन नवीन और शिवेश राम उम्मीदवार घोषित

एनडीए की 4 सीटें तय, पांचवीं सीट पर उपेंद्र कुशवाहा की होगी कड़ी टक्कर बिहार…

17 hours ago

जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ। थाना जानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को…

17 hours ago

हृदयगति रुकने से रिहान खान की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

रोजा खोलने के बाद रिहान खान को हुई घबराहट बाथरूम जाते ही गिर पड़े जहां…

18 hours ago

यूपी बना ‘हरित प्रदेश’ की ओर अग्रसर: 9 साल में 242 करोड़ से ज्यादा पौधरोपण

वनाच्छादन में 559 वर्ग किमी की बढ़ोतरी, 2026 में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य—योगी…

18 hours ago

जनता दर्शन में सख्त दिखे योगी आदित्यनाथ, जमीन कब्जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

गोरखपुर में फरियादियों से सीधे मिले सीएम, बीमार मरीजों को आर्थिक मदद का भरोसा—विवेकाधीन कोष…

18 hours ago

बिहार राज्यसभा चुनाव: 16 मार्च को वोटिंग, 5वीं सीट पर NDA vs महागठबंधन में सीधी टक्कर

सब-हेडलाइन: तेजस्वी यादव के चुनाव लड़ने की चर्चा तेज, चिराग और गिरिराज के बयानों से…

2 days ago

This website uses cookies.