तीन सौ फीट नीचे खाई में गिरने से अमरनाथ गुफा से लौट रहे बिहार के श्रद्धालु की मौत
श्रीनगर। पवित्र अमरनाथ गुफा से लौटते समय शुक्रवार देर रात बिहार के श्रद्धालु की मौत हो गई। वह कालीमाता के पास फिसल कर 300 फीट नीचे खाई में गिर गए थे। मृतक की पहचान बिहार के रोहतास जिला के तुम्बा गांव निवासी विजय कुमार शाह (50) के रूप में हुई है। इस दौरान एक महिला श्रद्धालु भी घायल हो गई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक श्रद्धालु विजय कुमार शाह एक अन्य श्रद्धालु ममता कुमारी के साथ पवित्र गुफा से लौटते समय कालीमाता के पास फिसल गए और 300 फीट नीचे गिर गए। घटना के तुरंत बाद माउंटेन रेस्क्यू टीम और भारतीय सेना ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। बचाव अभियान के दौरान दोनों घायलों को खाई से निकाल कर बरारी मार्ग आधार शिविर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां विजय कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि ममता कुमारी का अस्पताल में उपचार जारी है। विजय कुमार के शव को बालटाल आधार शिविर अस्पताल भेज दिया गया है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.