मेरठ

सावन के पहले सोमवार में भारी संख्या में पहुंचे मंदिरों में श्रद्धालु

मेरठ।सावन के पहले सोमवार को सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लग गई थी। मंदिरों में भगवान शंकर का जलाभिषेक कर के परिवार में सुख शांति के लिए प्रार्थना की और दान दिया।

भगवान शिव को प्रसन्न करने वाला माह सावन रविवार से आरंभ हो गया है। सावन के पहले सोमवार में ही मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही दर्शन, पूजन और जलाभिषेक करने पहुंचे। मेरठ के प्रसिद्ध औघड़नाथ मंदिर में कोविड गाइडलाइन के अनुसार जलाभिषेक की व्यवस्था की गई की गई थी ।

लेकिन पिछले साल मंदिर बंद होने के कारण श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाए थे इस बार सावन के पहले सोमवार में भीड़ उमड़ पड़ी जिसको लेकर मंदिर में कोविड-19 कॉल की धज्जियां उड़ गई। मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।

वहीं, दूसरे मंदिरों में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। भक्तों ने पूरी भक्ति के साथ भोलेनाथ का पूजन और अभिषेक किया। इस दौरान महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने बेल पत्र, चंदन, दही, दूध, शहद आदि से बाबा का पूजन किया और परिवार की सुख-शांति की प्रार्थना की।

Rekha Mishra

फिलहाल गृहणी के दायित्वों का निर्वहन कर रही हूं, फुर्सत मिलने पर पत्रकारिता के शौक को पूरा करती हूं। पिछले पांच वर्षों से लिखने-पढ़ने की कोशिश जारी है। सेहत पर लिखना अच्छा लगता है। बाकी विषयों से भी परहेज नहीं है।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

56 minutes ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 hour ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.