जौनपुर

धनंजय सिंह ने निकाला जुलूस, खुटहन पुलिस ने 150 पर दर्ज किया मुकदमा

जौनपुर के पूर्व सांसद एक बार फिर मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं। जौनपुर की खुटहन थाना पुलिस ने धनंजय के खिलाफ महामारी एक्टिवा लॉक डाउन के उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। घर के बाहर भारी तादाद में पुलिस कर्मियों की भीड़ और जगह जगह पर ताबड़तोड़ हो रही छापेमारी से एक बार फिर धनंजय सिंह की धड़कनें तेज हो गई होंगी।

क्या है पूरा मामला

जिला पंचायत के वार्ड नंबर 17 की सदस्य निर्वाचित हुई पटेला गांव निवासी अकीला बानो के यहां पूर्व सांसद धनंजय सिंह गाजे बाजे के साथ बधाई देने पहुंचे थे। वहां मौजूद लोगों में से किसी ने जुलूस की पूरी वीडियो बनाकर पुलिस के उच्चाधिकारियों को भेजी तो पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

खुटहन थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है, उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में धनंजय सिंह सहित डेढ़ सौ लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है जिनकी तलाश में दबिश जारी है।                            

इससे पहले भी सुर्खियों में रहे धनंजय सिंह

इससे पहले अजीत सिंह हत्याकांड में वांछित धनंजय सिंह की तलाश में मंगलवार को पुलिस ने उनके गृहगांव बनसफा स्थित आवास पर छापेमारी की। आधे घंटे तक गहन तलाशी ली, लेकिन धनंजय सिंह के न मिलने पर खाली हाथ लौट गई। 

आजमगढ़ के पूर्व विधायक सीपू सिंह हत्याकांड के मुख्य गवाह पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की लखनऊ में गैंगवार में हत्या के मामले में लखनऊ के विभूतिखंड थाना पुलिस ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को मुख्य साजिशकर्ता के रूप में आरोपित किया है। अदालत ने पिछले माह पूर्व सांसद को आत्मसमर्पण के लिए दो सप्ताह की मोहलत दी थी। मियाद बीत जाने के बाद भी सरेंडर न करने पर वारंट जारी कर दिया है। 

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

13 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

13 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

13 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

2 days ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

2 days ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

2 days ago

This website uses cookies.