देश

क्या योगी ने शिंदे को दिया राजनीतिक मंत्र?

ई रेडियो इंडिया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अयोध्या यात्रा को लेकर अब सियासी अटकलों का बाजार गर्म होने लगा है… बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की तस्वीरों को शेयर कर अब लोग सोशल मीडिया पर तरह तरह के बयान बाजी कर रहे हैं…  तो क्या वाकई योगी आदित्यनाथ ने एकनाथ शिंदे को कोई राजनीतिक मंत्र दिया है? क्या अब महाराष्ट्र में भी उत्तर प्रदेश जैसा शासन होने की उम्मीद है…  इस मुलाकात में एकनाथ शिंदे और योगी आदित्यनाथ ने किन बातों पर की चर्चा…

आपको बता दें कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पहली बार रविवार को प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या पहुंचे थे। शनिवार को ही देर रात एकनाथ शिंदे अपनी मंत्रियों के साथ लखनऊ पहुंचे थे। वहीं अयोध्या से लौटने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस मु लाकात के दौरान सीएम शिंदे ने सीएम योगी को भगवान गणेश की प्रतिमा भी दी।

अयोध्या से लौटे महाराष्ट्र के मंत्रियों ने अपनी अयोध्या यात्रा का अनुभव साझा करते हुए वहां हो रहे विकास के कार्यों की सराहना की। इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने हमारी आस्था के गौरव को पुनर्जीवित किया है। उनके नेतृत्व में प्रभु श्री राम की नगरी विकास के नए आयाम छू रही है।

वहीं सीएम योगी ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारते हुए देश में रामराज्य की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में अयोध्या विश्व की सबसे वैभवशाली नगर और वैश्विक तीर्थ का केंद्र बन रही है।

सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या के विकास के लिए हजारों करोड़ की नई योजनाएं शुरू की गईं हैं। सड़कों का विकास हो रहा है और नए इन्फ्रास्ट्रक्चर बन रहे हैं। दरअसल, अयोध्या पहुंचे सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने मंत्रियों के साथ रामलला का दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने हनुमानगढ़ी में बजरंगबली की पूजा-अर्चना की।

महाराष्ट्र के मुख्यसमंत्री शिंदे ने उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो सभी को सपना लगता था, उसको सच करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और सीएम योगी आदित्यनाथ ने कर दिखाया है। इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद देते हैं। इस दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस भी मौजूद थे।

तो कुल मिलाकर देखा जाए तो सियासी समीकरणों में योगी और शिंदे की मुलाकात को एक नए नजरिए से देखा जा रहा है…  बॉर्डर न्यूज़ मिरर लगातार इस तरह की राजनीतिक खबरों पर नजर बनाए रखती है.. तो अगर आप हैं राजनीतिक खबरों के शौकीन तो बॉर्डर न्यूज़ मिरर को अभी सब्सक्राइब कीजिए और राजनीति जगत की तमाम ट्रेंडिंग खबरों को लगातार अपने स्क्रीन पर पाते रहे…

Nisha Pal

निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Recent Posts

1947 का विभाजन और अखंड भारत की विचारधारा पर व्याख्यान आयोजित

1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की पीड़ादायक घटना-डॉ. सप्रे पत्रकारिता के विद्यार्थियों को संतुलित दृष्टि…

17 hours ago

मार्च में ककड़ी की खेती से कम समय में ज्यादा मुनाफा, जानिए खेती का सही तरीका

किसानों के लिए कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों में ककड़ी की खेती…

18 hours ago

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

क्या बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की आहट है? क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…

18 hours ago

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री सेवादारों से बोले- भक्तों से बदतमीजी बर्दाश्त नहीं

क्या बागेश्वर धाम की व्यवस्था में बड़े बदलाव होने वाले हैं? क्या पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

18 hours ago

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले, अब कर्मचारियों को हर साल बतानी होगी संपत्ति

क्या उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों पर अब सख्ती बढ़ने वाली है? क्या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री…

18 hours ago

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

2 days ago

This website uses cookies.