मनोरंजन

दिलजीत ने रिकॉर्ड किया है फिल्म ‘चमकीला’ के लिए गाना

साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ‘चमकीला’ के किरदार में नजर आने वाले हैं। दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं आज दिलजीत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के गाने का बिहाइंड द सीन वीडियो को साझा किया है। उस वीडियो में क्या खास है आइए आपको बताते हैं- पहली बार हुई लाइव रिकॉर्डिंग निर्देशक इम्तियाज अली नौ साल बाद ‘अमर सिंह चमकीला’ फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी इस फिल्म में कई नए प्रयोग किए हैं। ‘अमर सिंह चमकीला फिल्म पंजाबी गायक ‘अमर सिंह चमकीला’ की जिंदगी पर आधारित है। दर्शकों को फिल्म वास्तविकता के नजदीक लगे इसलिए उन्होंने फिल्म के गाने की रिकॉर्डिंग स्टूडियो में करने की बजाय इन्हें शूटिंग करते समय लाइव रिकॉर्ड किया है। दिलजीत ने ‘चमकीला’ में गाया है लाइव गाना फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में ‘चमकीला’ का किरदार दिलजीत निभाने वाले हैं। आज दिलजीत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक पोस्ट साझा करते हुए फिल्म ‘चमकीला’ की शूटिंग के कुछ दृश्यों को साझा किया है। फिल्म के क्लिप में दिलजीत अपनी रूमानी आवाज में एक अखाड़े में गाते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी खबर आई थी कि ‘अमर सिंह चमकीला’ के गानों को अखाड़ों में रिकॉर्ड किया गया है। इस फिल्म में संगीत ए आर रहमान ने दिया है। फिल्म की रिलीज डेट इम्तियाज अली की बहुचर्चित फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में परिणीति और दिलजीत ने अपने गाने खुद गाए हैं और साथ ही साथ उन गानों की लाइव रिकॉर्डिंग की गई है। दर्शक इस फिल्मों को देखने के लिए काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 12 अप्रैल 2024 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Share
Published by
Neha Singh

Recent Posts

1947 का विभाजन और अखंड भारत की विचारधारा पर व्याख्यान आयोजित

1947 का विभाजन भारतीय इतिहास की पीड़ादायक घटना-डॉ. सप्रे पत्रकारिता के विद्यार्थियों को संतुलित दृष्टि…

18 hours ago

मार्च में ककड़ी की खेती से कम समय में ज्यादा मुनाफा, जानिए खेती का सही तरीका

किसानों के लिए कम समय में अधिक मुनाफा देने वाली फसलों में ककड़ी की खेती…

19 hours ago

नीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर का बड़ा हमला

क्या बिहार की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की आहट है? क्या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के…

19 hours ago

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री सेवादारों से बोले- भक्तों से बदतमीजी बर्दाश्त नहीं

क्या बागेश्वर धाम की व्यवस्था में बड़े बदलाव होने वाले हैं? क्या पंडित धीरेंद्र कृष्ण…

19 hours ago

यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले, अब कर्मचारियों को हर साल बतानी होगी संपत्ति

क्या उत्तर प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों पर अब सख्ती बढ़ने वाली है? क्या प्रॉपर्टी रजिस्ट्री…

19 hours ago

मीडिया के लिए प्रमाणिकता, निष्पक्षता और पारदर्शिता का दौर

रामनरेश प्रजापति पत्रकारगोल्ड मेडलिस्ट-जनसंचार एवं पत्रकारिता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर उत्तर-प्रदेश Ram Naresh…

2 days ago

This website uses cookies.