सुल्तानपुर

फुले की जयंती पर सम्मानित होंगे निःशुल्क मोस्ट पाठशालाओं के संचालक

सुलतानपुर। निषाद भवन विनोवापुरी में मोस्ट कल्याण संस्थान उ.प्र. के तत्वाधान में आगामी 03 जनवरी को माता सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर “मोस्ट प्रतिभा सम्मान“ समारोह की तैयारी के अनुक्रम में मीटिंग की गई।
          कार्यक्रम के संचालक ’बौद्धाचार्य’ राजकुमार गौतम ने बताया कि विगत वर्षों की भांति माता सावित्री बाई फुले की जयंती के अवसर पर आगामी 03 जनवरी को मोस्ट प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 का आयोजन जिला मुख्यालय सुलतानपुर में किया जाएगा और उक्त अवसर पर निःशुल्क मोस्ट कोचिंग सेंटरों/पाठशालाओं के संचालकों/शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।  
          उल्लेखनीय है कि पिछड़े क्षेत्रों में बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने के लिए मोस्ट कल्याण संस्थान के तत्वाधान जनपद सुलतानपुर व जौनपुर में दर्जनों निःशुल्क मोस्ट पाठशालाएं चलाई जा रही हैं।          मोस्ट कल्याण संस्थान के संस्थापक सदस्य सन्तराम निषाद ने बताया कि मोस्ट प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर निःशुल्क मोस्ट पाठशालाओं के संचालको में भारी उत्साह है। मोस्ट प्रतिभा सम्मान समारोह 2022 के आयोजक से.नि. फौजी सन्तोष सोनकर ने बताया कि 03 जनवरी के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर संस्थान की विचारधारा से जुड़े लोगों में दायित्व का बंटवारा कर दिया गया है और सभी साथियों को युद्ध स्तर पर लग कर कार्यक्रम को अभूतपूर्व बनाने का निर्देश दे दिया गया है।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

16 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

16 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

16 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.