बिहार

बिहार के अफसरों को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने दी जानकारी

पटना। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से अहम बैठक की गई। इसमें विभिन्न जिलों से अपर समाहर्ता/प्रभारी भी शामिल हुए। आपदा प्रबंधन समुदाय स्तर पर सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर चर्चा किया गया। लू और वज्रपात बचाव संबंधी मार्गदर्शिका के संबंध में प्रेजेंटेशन दिया गया। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉक्टर उदय कांत इसकी अध्यक्षता कर रहे थे। ऑथोरिटी के सदस्य पीएन राय भी मौजूद थे। बैठक में पीएन राय ने जिलों से आए सभी पदाधिकारियों से कहा कि डूबने से होने वाली मौतों की रोकथाम हेतु सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का सुचारू रूप से चलाना चाहिए। साथ में जन जागरूकता कार्यक्रमों का भी संचालन जरूरी है।
जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान में होने वाली वृद्धि/लू की चरम स्थितियों और वज्रपात से बचाव के लिए समुदाय स्तर जन जागरूकता जरूरी है। पूर्व तैयारी हेतु सभी हितधारकों को साथ मिलकर कार्य किए जाने के संबध प्रेजेंटेशन के बाद डिस्कशन किया गया।
उपाध्यक्ष डॉक्टर उदयकांत की ओर से हरित क्षेत्र को बढ़ाने और बढ़ते तापमान का न्यूनीकरण करने के उद्देश्य से सुप्रसिद्ध और आजमाई हुई अकीरा मियावाकी तकनीक के द्वारा पुनर्वनीकरण (नष्ट हुए जंगलों में नए पेड़ लगाना) के लिए सभी हितधारकों का आह्वान किया गया। उदय कांत ने गर्मी के प्रभाव को प्रत्येक वर्ष वर्ष बढ़ने पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने अकीरा मियावाकी तकनीक से वृक्ष लगाकर जल, जीवन, हरियाली के संबंध विस्तृत विचार रखें। वज्रपात से बचाव नीतीश पेंडेंट को पहले प्रयोग के तौर पर खेतिहर किसान, मछुआरों, खेतों में काम कर रही महिलाओं और दिव्यांगजनों को उपलब्ध कराने की बात कही।
इस दौरान प्राधिकरण स्तर पर की जा रही आपदा न्यूनीकरण (कम से कम) के कार्य नीतियों की जानकारी ली। अधिकारियों ने सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम का समाज में स्वीकृति और सामूहिक जुड़ाव के साथ डूबने की घटना में हो रही कमियों के बारे में जानकारी दी। सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम की रूपरेखा पर डॉ जीवन ने अपने विचार रखे और राज्य में डूबने की घटना को कम करने के उद्देश्य से प्रभावित जिलों में युद्धस्तर पर ट्रेनिंग कार्य करने और उसमें प्रशासन की भूमिका पर बात कहीं।

वरीय सलाहकार डॉ अनिल ने लू और हिटवेव के प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की। इसके बचाव से उपाय पर विचार रखे। वहीं, प्राधिकरण के नीरज सिंह ने वज्रपात से बचने की तैयारी और आपदा पूर्व सूचना देने के किए गए प्रयास और नीतीश सुरक्षा कवच टूल के बारे में जानकारी दी।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

17 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

17 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

20 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

20 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

21 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.