उत्तर प्रदेश

मार्कण्डेय महादेव धाम में दिव्य जलधारा तपस्या

वाराणसी। काशी से लगभग 30 किलोमीटर दूर कैथी स्थित गंगा–गोमती संगम पर अवस्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर इन दिनों आध्यात्मिक चर्चा का केंद्र बना हुआ है। भगवान शिव को समर्पित यह प्राचीन धाम अकाल मृत्यु से रक्षा और दीर्घायु के लिए प्रसिद्ध है, जिसे महामृत्युंजय मंदिर भी कहा जाता है। यही स्थल ऋषि मार्कण्डेय की तपस्थली माना जाता है और इसका उल्लेख मार्कण्डेय पुराण में मिलता है।

इस पावन धरा पर जयपुर से पधारे महंत प्रदुम्य मुनि जी महाराज ने दिव्य जलधारा तपस्या आरंभ कर श्रद्धालुओं को चौंका दिया है। महंत प्रदुम्य मुनि जी ने बताया कि जलधारा तपस्या से न केवल साधक की आत्मिक शक्ति में वृद्धि होती है, बल्कि समाज और राष्ट्र के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त होता है। उनके अनुसार यह साधना आत्मसंयम, धैर्य और ईश्वर भक्ति को सुदृढ़ करती है।

मार्कण्डेय महादेव धाम में दिव्य जलधारा तपस्या

जानकारी के अनुसार महंत प्रदुम्य मुनि जी की यह जलधारा तपस्या 25 नवंबर से प्रारंभ होकर 5 जनवरी 2026 तक निरंतर चलेगी। तपस्या को देखने और दर्शन करने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मार्कण्डेय महादेव धाम पहुंच रहे हैं।

मंदिर में परंपरागत रूप से महामृत्युंजय जाप, रुद्राभिषेक और शिव-पार्वती की विशेष पूजा का आयोजन होता है। मान्यता है कि यहां श्रद्धापूर्वक की गई आराधना से संतान सुख, लंबी आयु और रोगों से मुक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

श्रद्धालुओं का कहना है कि महंत प्रदुम्य मुनि जी की तपस्या सनातन परंपरा और साधना शक्ति का जीवंत उदाहरण है, जो समाज में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रही है।

कार्यक्रम का पूरा विवरण यहां मौजूद है

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

11 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

11 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

14 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

14 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

14 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.