जौनपुर

DM Jaunpur Manish Verma ने बेटी का जन्मदिन जिला अस्पताल में मनाया

DM Jaunpur Manish Verma पूर्व की भांति एक बार पुनः अपनी पत्नी डॉक्टर अंकिता राज के साथ समाज में एक नया उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपनी बेटी आव्या का तीसरा जन्म दिवस जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों, परिजनों के साथ केक काटकर मनाया गया और उपहार स्वरूप सभी नवजात शिशुओं को ऊनी वस्त्र प्रदान किया।

इसके साथ ही 10 नवंबर, 2018 की याद पुनः ताजा हो गई जब कौशांबी के जिला अस्पताल में डॉक्टर रेखा यादव द्वारा सुरक्षित व सकुशल प्रसव कराते हुए डॉक्टर अंकिता राज ने नन्ही सी परी को जन्म दिया था।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा जनपद वासियों से अपील की है कि सरकारी अस्पताल में ही सुरक्षित प्रसव कराएं और सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं में भागीदारी निभाएं।

डा० अंकिता राज ने अस्पताल में उपस्थित समस्त चिकित्सको और परिजनों के प्रति आभार व्यक्त किया और उपस्थित परिजनों को बधाई व शुभकामना दिया जिन्होंने प्रसव के लिए महिला जिला चिकित्सालय को चयनित किया।

इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, डॉक्टर संदीप बाल रोग विशेषज्ञ, प्रभारी सी.एम.एस. डॉक्टर शोभना दुबे, डॉ विनोद कुमार, डॉ आशीष, पूनम पाठक, सीमा सिंह सहित मीडिया बंधु उपस्थित थे।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

17 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

18 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

18 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 days ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 days ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 days ago

This website uses cookies.