उत्तर प्रदेश

डीएम अंकल! हमारी रोड गड्ढा मुक्त करवा दो

-हादसों से भयभीत जुड़वां भाई-बहन ने लगाई गुहार
मेरठ। लगातार सड़क के गड्ढों के कारण हादसे हो रहे हैं। मंगलवार को टेंपो पलटने से हुई स्कूली बच्चे की दर्दनाक मौत से न केवल अभिभावक, बल्कि स्कूली बच्चे भी सहम गए हैं। बुधवार सुबह स्कूल के लिए निकले जुड़वां भाई-बहन सृष्टि चंद्रा और सजल चंद्रा ने शिवाजी रोड पर गड्ढों के पास खड़े होकर हाथ जोड़कर डीएम से अपील की। बच्चों ने कहा डीएम अंकल हमारी रोड गड्ढा मुक्त करवा दो। क्योंकि शिवाजी रोड पर छोटे बड़े 10 स्कूल हैं। अधिकतर बच्चे टेंपो से स्कूल जाते हैं। फिर ऐसा हादसा ना हो। फिर कोई हमारा सहपाठी हमसे ना बिछड़े। टेंपो चालकों से अपील की कि उतने ही बच्चों को बिठाकर ले जाएं। जितने की आरटीओ से परमिशन होती है। यह दोनों बच्चे केंद्रीय विद्यालय सिख लाइंस में पढ़ते हैं।
आठ साल पहले बनी थी सड़क
नगर निगम के निर्माण अनुभाग के अनुसार शिवाजी रोड करीब आठ साल पहले बनी थी। गारंटी अवधि पूरी हो चुकी है। एक बार मेंटेनेंस भी हो चुका है। अब नई सड़क बनाई जानी है। अम्बेडकर चौराहे से लेकर ईव्ज चौराहे तक सड़क पर कई जगह गड्ढे हो गए हैं। रोड़ी उखड़ कर बिखर गई है। हर वक्त हादसों को गड्ढे दावत दे रहे हैं।
स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट में थी शामिल
शिवाजी रोज को स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट में शामिल किया गया था। नगर निगम ने 18 करोड़ का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। जिसके बाद शासन से नामित एजेंसी ने सर्वे किया था। इस सड़क को स्मार्ट रोड प्रोजेक्ट के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया था और निगम के प्रस्ताव को निरस्त कर दिया था।
इन्‍होंने बताया…
शिवाजी रोड को नए सिरे से बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। ढाई करोड़ की लागत से यह सड़क बनाई जाएगी।पैदल आने जाने के लिए दोनों तरफ फुटपाथ भी बनेंगें।
-अमित शर्मा, अधिशासी अभियंता नगर निगम।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

12 hours ago

Amit Shah का बिहार दौरा: सीमांचल में सुरक्षा और विकास योजनाओं की समीक्षा

किशनगंज में उच्चस्तरीय बैठक, नेपाल-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर फोकस केंद्रीय…

12 hours ago

Narendra Modi इजरायल दौरे पर भावुक: दिव्यांगों की प्रस्तुति ने जीता दिल, “I Love My India” गूंजा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारत-इजरायल दोस्ती की झलक, यरुशलम में होलोकॉस्ट स्मारक पर श्रद्धांजलि और…

12 hours ago

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

1 day ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 day ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 day ago

This website uses cookies.