देश

द्रमुक का मतलब ‘वंशवाद’, धन की ठगी’ और ‘कट्टा पंचायत’ है : जेपी नड्डा

चेन्नई। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को तमिलनाडु के अरियालुर और चिदंबरम में चुनाव प्रचार के दौरान द्रमुक और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि द्रमुक का मतलब ‘वंशवाद’, ‘धन की ठगी’ और ‘कट्टा पंचायत’ है।
नड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन, उनके बेटे और तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन, दोनों भ्रष्ट हैं। उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है। भ्रष्ट द्रमुक शासन को सत्ता से बाहर किया जाना चाहिए। भ्रष्ट द्रमुक शासन के तहत तमिलनाडु का विकास खतरे में है।

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और द्रमुक, दोनों तमिल संस्कृति और भाषा को नष्ट कर रहे हैं, जबकि भाजपा संस्कृति और भाषा को पुनर्जीवित करेगी। इंडिया गठबंधन के नेता या तो जेल में हैं या जमानत पर बाहर हैं। इंडिया गठबंधन की कार्यशैली ‘भ्रष्ट व्यक्तियों को बचाने’ की है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पी. चिदंबरम और उनके बेटे एवं मौजूदा सांसद कार्ति चिदंबरम जैसे कांग्रेस नेता जमानत पर बाहर हैं, जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल और उनके कुछ कैबिनेट सहयोगी जेल में हैं।

जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी), राजद, द्रमुक, समाजवादी पार्टी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, भारत राष्ट्र समिति, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) ये सभी पारिवारिक पार्टियां हैं, जो अपने वंश और परिवार के सदस्यों को बचाने का प्रयास कर रही हैं।

उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार से लड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं, जबकि इंडिया गठबंधन की कार्यशैली ‘भ्रष्ट लोगों को बचाने’ की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास में बड़ी छलांग लगाई है और आज यह दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।

जेपी नड्डा ने किसानों, समाज के गरीब वर्गों और महिलाओं के कल्याण के लिए भाजपा सरकार द्वारा लागू की गई विभिन्न योजनाओं का भी जिक्र किया।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

7 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

7 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

2 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

2 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

3 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

3 days ago

This website uses cookies.