बिहार

द्रमुक को नहीं करना कुछ काम, झूठा श्रेय लेने को है तैयार: मोदी

तिरुनेलवेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु की द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सरकार पर तीखा हमला करते हुए बुधवार को कहा कि राज्य सरकार कोई काम नहीं करती, लेकिन झूठा श्रेय लेने के लिए तैयार रहती है।
श्री मोदी ने आज तिरुनेलवेली में एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित करते हुए कहा, “ कौन नहीं जानता कि ये लोग (द्रमुक) हमारी (केंद्र) योजनाओं पर अपना स्टिकर लगाते हैं। अब तो उन्होंने हद कर दी है। उन्होंने तमिलनाडु में इसरो लॉन्च पैड का श्रेय लेने के लिए चीन के स्टिकर चिपकाए हैं। वे भारत की अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की प्रगति को देखने के लिए तैयार नहीं हैं और आपके द्वारा भुगतान किए जाने वाले कर से इन्होंने विज्ञापन दिए हैं और इसमें भारत के अंतरिक्ष की तस्वीर भी शामिल नहीं की है।”
उन्होंने कहा,“ यह लोग दुनिया के सामने हमारे देश को अंतरिक्ष के क्षेत्र में मिली सफलता को साझा नहीं करना चाहते हैं। इन्होंने हमारे वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष क्षेत्र और देश के करदाता का अपमान किया है और अब समय आ गया है कि द्रमुक को इसके लिए सजा दी जाए।”
श्री मोदी ने केंद्र की याेजनाओं को राज्य में लागू करने के लिए जरूरी सहयोग भी न करने का आरोप द्रमुक सरकार पर लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसी पार्टियां केवल अपने परिवारों के लिए काम करती हैं। अगर इनसे पूछा जाए कि विकास के लिए आप क्या कर सकते हैं तो इनके पास कोई जवाब नहीं होगा लेकिन अगर इनसे पूछे कि द्रमुक का अगला अध्यक्ष कौन होगा तो यह तपाक से उत्तर दे देंगे।
श्री मोदी ने कहा, “ द्रमुक जैसी पार्टियां देश के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार के लिए काम करती हैं।मुझे पूरा विश्वास है कि इस राज्य की जनता ऐसी पार्टी को सत्ता से उखाड़ फेकेगी जो केवल अपने परिवार के हित के लिए काम करती है। द्रमुक केवल विभाजनकारी राजनीति में रूचि रखती है।द्रमुक और कांग्रेस देश को बांटने पर तुले हुए हैं, जबकि भाजपा हर व्यक्ति को परिवार का सदस्य मानती है।”
उन्होंने ने कहा कि भारत ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया। कुछ दिन पहले जब संसद में इसे लेकर एक प्रस्ताव पारित किया गया तो दुमक के सभी सदस्य सदन छोड़कर चले गये। यह व्यवहार दिखाता है कि द्रमुक नेता लोगों की आस्था का कितना तिरस्कार करते हैं

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

42 minutes ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

1 hour ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

1 hour ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.