विशेष

डॉ. सरोजनी के करीबी डॉक्टरों से पूछताछ, रात 12 बजे टीम रिकार्ड जुटाकर वापस लौटी

मेरठ। भाजपा नेत्री और पूर्व एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के खरखौदा स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज पर सीबीआई ने छापेमारी की है। केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने डॉ. सरोजनी के मेडिकल कॉलेज में रेड डाली। टीम एमएलसी के बेगमबाग स्थित आवास पर भी छापेमारी करने गई। टीम डॉ. सरोजनी उनके करीबी डॉक्टरों से भी पूछताछ करती रही। रात 12 बजे टीम रिकार्ड जुटाकर वापस लौटी।

चर्चा है कि डॉ. सरोजनी के मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की सीटों के आबंटन को लेकर कोई शिकायत मिली थी। इसके बाद यह रेड पड़ी है। शिकायत मिली थी कि पूर्व एमएलसी के मेडिकल कॉलेज में मानक के मुताबिक, फैकल्टी नहीं हैं। साथ ही छात्रों का पंजीयन और उनकी पढ़ाई भी मानकों को पूरा नहीं कर रही है। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भर्ती और ओपीडी में भी फर्जीवाड़े की शिकायत एनएमसी की टीम को मिली थी।

एनएमसी की रिपोर्ट और लखनऊ में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मेडिकल कॉलेजों को मान्यता दिलाने के नाम पर घूसखोरी करने वाले तीन डॉक्टरों समेत छह लोगों की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार को सीबीआई ने प्रदेश में कई स्थानों पर छापे की कार्रवाई की है। छात्रों के रजिस्ट्रेशन और उनकी पढ़ाई में भी अव्यवस्थाओं की शिकायत भी है। देर रात लगभग 12 बजे टीम जांच पड़ताल कर मेडिकल कॉलेज से जुड़ी फाइल अपने कब्जे में लेकर और साक्ष्य जुटा कर लौट गई।

पूर्व एमएलसी के मेडिकल कॉलेज में फर्जीवाड़ा होने की जानकारी मिलने पर सीबीआई ने छानबीन की है। मेडिकल कॉलेज में मानकों के मुताबिक फैकल्टी को नहीं रखा गया। बताया जा रहा है कि सोमवार को भी एनएमसी की टीम एनसीआर मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए पहुंची थी। टीम ने सोमवार को दोपहर में काफी देर तक कॉलेज में फाइलें चैक की और रिकार्ड खंगाले। मंगलवार को सीबीआई टीम ने रेड डाली।

मोबाइल कब्जे में लेकर रिकॉर्ड खंगाले

सीबीआई टीम ने रात साढ़े आठ बजे डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के बेगमपुल के पास स्थित आवास पर छापा मारा। टीम ने आवास पर पहुंचकर डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, उनके पति डॉ. ओपी अग्रवाल, बेटी शिवानी के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए। टीम ने मेडिकल कॉलेज से संबंधित तमाम पत्रावली भी कब्जे में ले ली। सभी फाइलें चेक की और रिकॉर्ड खंगाले। टीम ने डॉक्टरों और स्टॉफ से भी पूछताछ की। रात करीब 12 बजे तक छापे की कार्रवाई चली। अर्टिगा कार में आई सीबीआई टीम पहले एनसीआर मेडिकल कॉलेज पहुंची। इसके बाद रात साढ़े आठ बजे से लेकर रात 12 बजे उनके आवास पर जांच पड़ताल की गई। सीबीआई ने खरखौदा स्थित मेडिकल कॉलेज के अलावा जवाहर क्वाटर्स स्थित घर पर भी छानबीन की। इस दौरान डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, उनके पति डॉ. ओपी अग्रवाल, बेटी शिवानी के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए थे। टीम ने स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी।

सत्ता बदलते ही थामा भाजपा का दामन

डॉ. सरोजनी अग्रवाल का मेरठ खरखौदा में एनसीआर मेडिकल कॉलेज है। यह कॉलेज सपा सरकार के समय बनाया गया था। उस वक्त डॉ. सरोजनी सपा की राजनीति में सक्रिय थीं। वो सपा सरकार में भी एमएलसी थी, लेकिन केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद डॉ. सरोजनी ने सपा छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया। टीम सुबह लगभग 11 बजे सरोजनी अग्रवाल के मेडिकल कॉलेज पहुंची। यहां काफी देर तक रिकार्ड्स की जांच करती रही। इसके बाद रात को टीम उनके घर पहुंची। दयानंद नर्सिंग होम से लेकर उनके घर पर रिकार्ड चैक किया। वहां से काफी सामान टीम ने अपने कब्जे में लिया। इसके बाद रात 12 बजे टीम सरोजनी अग्रवाल के घर से बाहर निकली।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Share
Published by
editor

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

7 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

10 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.