विदेश

डोनाल्ड ट्रम्प का पुराना ऑडियो वायरल, वोट लेने का बना रहे थे दबाव

  • एजेंसी, वाशिंगटन

डोनाल्ड ट्रंप ने एक असाधारण कदम उठाते हुए जॉर्जिया के चुनाव प्रमुख को फोन किया था और उन्हें राज्य में तीन नवंबर को हुए मतदान के दौरान पड़े कुल वोटों की गिनती के बाद वोट जुटाने को कहा था। दोनों के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो टेप सामने आने के बाद पता चला है कि ट्रंप ने नए चुने गए राष्ट्रपति जो बाइडेन की जीत का फैसला बदलने और अपनी जीत के लिए वोट तलाश करने अपील की थी। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक फोन पर बातचीत हुई थी।

‘वाशिंगटन पोस्ट’ ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि ट्रंप ने शनिवार को जॉर्जिया के राज्य सचिव और रिपब्लिकन ब्रैड राफेनसपर्गर को फोन किया था और राष्ट्रपति निर्वाचित जो बाइडेन की जीत का फैसला बदलने और अपनी जीत के लिए वोट ‘तलाश करने’ की अपील की थी। इस कदम को कानूनविदों ने सत्ता के खुले दुरुपयोग और संभावित आपराधिक कृत्य बताया है।

ट्रंप ने राफेनसपर्गर से कहा था- जॉर्जिया के लोग काफी गुस्से में हैं, देश के लोग गुस्से में हैं। और आप जानते हैं कि यह कहने में कोई हर्ज नहीं है कि आपने फिर से गिनती की है। उन्होंने कहा- मैं बस यह करना चाहता हूं। मैं बस 11,780 वोट चाहता हूं, जो हमें हासिल हुए वोटों से एक अधिक है। क्योंकि हमने राज्य में जीत दर्ज की है। ट्रंप को जॉर्जिया में 11,779 वोटों से हार मिली है। ‘

‘वाशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक ब्रैड राफेनसपर्गर और उनके कार्यालय के स्थायी वकील ने ट्रंप के दावों को खारिज किया। उन्होंने यह समझाने का प्रयास भी किया कि राष्ट्रपति विवादित साजिशों पर विश्वास कर रहे हैं और राष्ट्रपति निर्वाचित जो बाइडेन की जॉर्जिया में 11,779 वोटों से जीत उचित व सटीक है। गौरतलब है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2020 के चुनाव में हार मिली है, लेकिन वे इसे स्वीकार करने का तैयार नहीं है। दूसरी ओर जो बाइडन 20 जनवरी को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभालने की पूरी तैयारी कर चुके हैं।

editor

पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

15 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

18 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.