सीनेट के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार जिम लामन ने प्रवासियों के खिलाफ सख्त रूख अपनाते हुए कहा है कि अफगानिस्तान में 20 वर्ष तक चले युद्ध के दौरान अमेरिकी सेना की मदद करने वाले अनुवादकों तथा अन्य समेत अफगान शरणार्थियों को अमेरिका को स्वीकार नहीं करना चाहिए।
हालांकि इन प्रवासियों को अमेरिका के दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से व्यापक समर्थन हासिल है। लामन ने बुधवार की शाम ‘एपी’ से कहा कि अफगानों को यहां लाने के बजाए अमेरिका को उनकी, तालिबान से बच निकलने में और पश्चिम एशिया में बसने में मदद करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें उन देशों में जाना चाहिए जो उनके और हमारे लिए मित्र देश हैं। हम लगातार दुनिया का शरणार्थी शिविर नहीं बने रह सकते।’’ लामन सीनेट के लिए 2022 के एक करीबी मुकाबले में डेमोक्रेटिक सीनेटर मार्क कैली को पीछे छोड़ने की जुगत में लगे हें।
शरणार्थियों पर उनका यह रुख ऐसे समय में आया है जब देश भर में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार अमेरिका की मदद करते हुए अपनी जान जोखिम में डालने वाले अफगानों को शरण देने के लिए व्यापक जन समर्थन के साथ आव्रजन को लेकर संशय की स्थिति से निपटने की दिशा में काम कर रहे हैं।
शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…
वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…
सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…
₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…
सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…
अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…
This website uses cookies.