देश

केवल एक परिवार की पार्टी राजद से उम्मीद मत करना : योगी

औरंगाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर लालू परिवार की पार्टी होने का आरोप लगाया और लोगों को चेताया कि राजद से उम्मीद न करें, यह केवल परिवार वालों को ही टिकट देती है।

योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार सुशील कुमार सिंह के पक्ष में यहां रतनुआ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष ने देश को केवल समस्याएं दी है जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्याओं का समाधान किया है। उन्होंने लोगों को चेताया की वे राजद से कोई उम्मीद न पालें क्योंकि यह केवल एक परिवार की पार्टी है और चुनाव में परिवार के सदस्यों को ही टिकट देती है।

मुख्यमंत्री ने राम मंदिर निर्माण को लेकर राजद और कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि ये दोनों पार्टियां पहले भगवान राम पर सवाल उठाती थी और कहती थी भगवान राम हैं ही नहीं। लेकिन, अब वे कहते फिरते हैं को राम सबके है इसलिए इनका भरोसा मत करना। उन्होंने कहा कि पहले काशी में एक साथ दस लोग भी दर्शन नहीं कर पाते थे लेकिन अब प्रत्येक दिन पांच लाख श्रद्धालु दर्शन करते हैं और कोई समस्या नहीं होती। यह सब कुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बदौलत संभव हो पाया है।
सूरज

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.