Double Murder in Ghaziabad। गाज़ियाबाद के लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र के बलराम नगर कॉलोनी में दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई हैं, लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र के बलराम नगर कॉलोनी में सुरेंद्र ढाका अपने परिवार के साथ दो मंजिला मकान में रहते हैं। सुरेंद्र ढाका मूल रूप से बागपत के ढिकौली गांव निवासी हैं, जो काफी समय से यहीं पर रहते हैं और पास में ही परचून की दुकान करते हैं, साथ में ही ब्याज पर पैसों का लेन-देन भी किया करते हैं।
शाम को उनके बेटे रवि ढाका ने घर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी की उनके माता-पिता की गला घोटकर हत्या कर दी गई हैं ! हालांकि हत्या का क्या मकसद अभी तक खुलकर सामने नहीं आया हैं, वहीं घर में रखी अलमारियों के दरवाजे भी खुले हुए हैं और समान फैला हुआ है। मृतक सुरेंद्र के पुत्र रवि ढाका ने बताया कि उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं हैं, नहीं किसी से कोई विवाद चल रहा हैं, उनका परिवार एक सामान्य परिवार हैं और उनके पिताजी पैसे का लेन-देन किया करते हैं। जबकि माता स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद से रिटायर हैं, रवि एक कंपनी में कार्य करते हैं।
हत्याकांड की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ईरज राजा मौके पर पहुंचे और उन्होंने मामले की छानबीन की ! पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि हत्या का कोई ठोस कारण अभी सामने नहीं आया हैं, वहीं हत्याकांड की गहनता से जांच की जा रही हैं ! मौके पर फॉरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंची हैं ! डॉक्टर इरज राजा का कहना है कि हो सकता हैं आरोपियों ने पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए अलमारी व दरवाजे खोल दिए हो ! पुलिस लूट के साथ-साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही हैं
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.