राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए डॉक्टर अमृत कनोजिया
शाहगंज/जौनपुर। कनौजिया समाज से जुड़ी एक बड़ी संगठनात्मक घोषणा के तहत कनौजिया युवा शक्ति फेडरेशन के संस्थापक डॉ. अमृत कनौजिया को सर्वसम्मति से संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय संगठन की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक में प्रस्ताव पारित होने के बाद लिया गया।
राष्ट्रीय कोर कमेटी की ओर से गठित पांच सदस्यीय टीम में संरक्षक सुरेश निर्मल सलोन, राम नगीना पूर्व मंत्री, राजन चौधरी, विद्यासागर चौधरी और कमल किशोर कमांडो शामिल रहे। सभी सदस्यों की सहमति के बाद यह प्रस्ताव पारित किया गया, जिसकी औपचारिक घोषणा राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश चौधरी द्वारा की गई।
घोषणा के बाद संगठन और समाज में हर्ष का माहौल देखने को मिला। डॉ. अमृत कनौजिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर बड़ी संख्या में समाज के लोगों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शुभकामनाएं देने वालों में पंकज वर्मा कनौजिया, सिकंदर कनौजिया, दुर्गावती कनौजिया पूर्व जिला पंचायत सदस्य, रणविजय चौधरी, सुरेश कुमार कनौजिया, शशिकांत कनौजिया गोलू, जितेंद्र सागर, अशोक कुमार चौधरी, चंदन राज, आशीष चौधरी, दिलीप कुमार कनौजिया, सुभाष कनौजिया, पंकज कनौजिया, अजय कुमार चौधरी प्रधान, अशोक कुमार कनौजिया प्रधान, धीरेन्द्र कुमार कनौजिया प्रधान, राजेंद्र चौधरी, अरुण कुमार कनौजिया सपा नेता, शिवम रजक सपा नेता, पिंटू रजक, अशोक चौधरी कौड़ियां सहित हजारों समर्थक शामिल रहे।
समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि डॉ. अमृत कनौजिया के नेतृत्व में कनौजिया युवा शक्ति फेडरेशन रजि. भारत संगठनात्मक मजबूती के साथ समाज के हितों, युवाओं के उत्थान और सामाजिक एकजुटता के लिए प्रभावी भूमिका निभाएगा।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.