अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला मंच एवं अंतर्राष्ट्रीय सजल सृजन समिति मथुरा द्वारा सजल महोत्सव 2024 में वरिष्ठ कवि डॉक्टर ईश्वर चंद्र गंभीर को “स्वर्गीय विद्या देवी स्मृति सजल शिरोमणि सम्मान 2024” और “सजल भूषण सम्मान 2024” प्रदान किया गया। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए सैकड़ो सजल साधकों की उपस्थिति में कवि डॉक्टर गंभीर को ये सम्मान डॉ महेश दिवाकर डिलीट,डॉ अनिल गहलोत ,वरिष्ठ कवि शिवओम अंबर, डॉ राम स्नेही यायावर ,राज बहादुर राज उप जिलाधिकारी हाथरस, उपायुक्त मथुरा नगर निगम राकेश त्यागी ,लंदन से आई जया वर्मा, निशेष जार जैसे वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा शाल ,स्मृति चिन्ह,पटका, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसी अवसर पर डॉ गंभीर द्वारा रचित “गंभीर सजल भाग 1” और “गंभीर सजल भाग 2” दोनों ग्रंथों का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन भीलवाड़ा की साहित्यकारा रेखा लोढ़ा द्वारा किया गया ।सभी कवि मित्रों ने बधाई दे डॉ गंभीर का उत्साह वर्धन कर शुभकामनाएं दी और डॉ गंभीर द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.