उत्तर प्रदेश

मेरठ में बोले डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी-पहले ही सत्र में उठाऊंगा हवाई उड़ान का मुद्दा

मेरठ। राज्यसभा के नव निर्वाचित सदस्य डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने मेरठ वासियों को भरोसा दिया कि हवाई उड़ान का मुददा पहले ही सत्र में उठेगा। नगर में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास एवं जाम समेत कई विषयों पर होमवर्क कर लिया गया है। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उन्होंने सदन की नियमावली का अध्ययन कर लिया है। वो मेरठ के हर व्यक्ति के सभी मुददापरक मसलों में साथ हैं।


डा. बाजपेयी ने कहा कि कूड़ा निस्तारण, पर्यावरण संरक्षण, रिंग रोड निर्माण, नालों की सफाई एवं सीवेज निस्तारण समेत कई विषयों पर प्रभावी प्रयास होगा। कहा कि मेरठ को पश्चिम उप्र की राजधानी कहा जाता है। यह औद्योगिक शहर यूपी की उड़ान योजना में शामिल है, लेकिन जमीन की कमी व अन्य वजहों से इसमें विलंब हो रहा है, जिसे दूर करने का प्रयास होगा। उन्होंने रैपिड रेल, डेडीकेटेड फ्रेट कोरीडोर, गंगा एक्सप्रेस-वे एवं एवं आसपास से गुजरने वाले पांच हाइवे निर्माण को लेकर केंद्र एवं राज्य सरकार के प्रयासों की जमकर प्रशंसा की


किया गया जोरदार स्‍वागत
वहीं चिलचिलाती धूप में मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के काशी टोल प्लाजा पर गुरुवार दोपहर भाजपाइयों की भीड़ से भगवा सैलाब उमड़ रहा था। करीब साढ़े तीन बजे अचानक वाहनों का रेला प्लाजा पर पहुंच गया, जिसमें से उतरते ही राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी को कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। डा. लक्ष्मीकांत जिंदाबाद…मोदी-योगी जिंदाबाद के नारों से एक्सप्रेस-वे गूंज उठा।


रिकार्ड भीड़ पर सबसे मिले बाजपेयी
प्रदेश की राजनीति में सबसे तेज तर्रार चेहरों में शुमार डा. लक्ष्मीकांत बाजपेयी 2016 में प्रदेश अध्यक्ष पद से मुक्त हुए, जिसके बाद भाजपा ने अब उन्हें राज्यसभा सदस्य बनाया है। निर्वाचित होने के बाद पहली बार मेरठ पहुंचे बाजपेयी के स्वागत में रिकार्ड भीड़ उमड़ी। ढोल नगाड़ों के साथ ही जबरदस्त आतिशबाजी की गई। 2012 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने एवं 2014 लोस चुनाव में 80 में से 71 सीटें जिताने के बाद मेरठ आने पर भी उनका जोरदार स्वागत हुआ था।

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Recent Posts

मेरठ प्रेस क्लब में 3 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह

मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…

2 hours ago

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

2 hours ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

2 hours ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

This website uses cookies.