मेरठ

Dr Ram Manohar Lohiya को अर्पित की श्रद्धांजलि

मेरठ। समाजवादी आंदोलन के महानायक पार्टी के प्रेरणा स्रोत, महान स्वतंत्रता सेनानी समाजवादी पार्टी के आदर्श स्वर्गीय डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि ‘संविधान बचाओ देश बचाओ’ दिवस के रूप में मनाई गई। बच्चा पार्क स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई, राम मनोहर लोहिया संस्थान बच्चा पार्क मेरठ पर ही विचार गोष्ठी भी आयोजित की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजवादी नेता मास्टर जयपाल सिंह यादव नेकी और संचालन अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रेमी ने किया।

विचार गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए पूर्व पार्षद नेता अफजाल सैफी ने कहा कि, सांप्रदायिक विचारधारा को सत्ता से उखाड़ फेंकने के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान किया जाए। इसके लिए आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सपा की सरकार बनाना है। यही डॉ राम मनोहर लोहिया के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पिछड़ा विरोधी है और यह पिछड़ों के अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया गया तथा विचार व्यक्त करते हुए लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव बाबर चौहान ने कहा कि, युवाओं, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, किसानों, नौजवानों व मजदूरों की आवाज को हमेशा मजबूती के साथ बुलंद करने वाले डॉ राम मनोहर लोहिया आज हमारे बीच नहीं है लेकिन वर्षों की अवधि के बाद भी डॉक्टर लोहिया की विचार धारा जिंदा है और आज हम उन्हीं की विचारधारा पर चलकर पार्टी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजवादी नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष बाबर चौहान खरदौनी, अफजाल सैफी, रविंद्र प्रेमी, वसीम, राहुल, संजय यादव, सरफराज कुरैशी, हाजी अदनान सैफी, हिफजुर रहमान अंसारी, सोनू जाटव, साहब राम यादव, चौधरी निरंजन सिंह, मुशीर खान, बिलाल कुरेशी, आरिफ अंसारी आदि उपस्थित रहे।

Pratima Shukla

प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।

Recent Posts

सिपाही नितिन मलिक की थाना परिसर में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत, पुलिस महकमे में शोक

किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…

5 minutes ago

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापामारी, मचा हड़कंप

किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…

12 minutes ago

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

1 day ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

1 day ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

1 day ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

1 day ago

This website uses cookies.