मनोरंजन

‘ड्रीम गर्ल’ प्रोड्यूसर इंदर राज बहल का निधन, लंबे वक्त से थे बीमार

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक और बुरी खबर है. कुछ दिन पहले ‘दंगल’ फिल्म एक्ट्रेस सुहानी भटनागर के निधन की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया था तो वहीं एक और दुखद खबर है. हेमा मालिनी की सुपरहिट फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ बनाने वाले प्रोड्यूसर इंदर राज बहल का निधन हो गया है. 92 साल की उम्र में इंदर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. इनकी मौत की खबर की कंफर्मेशन वेटरन प्रोड्यूसर रिक्कू राकेशनाथ ने दी.

इनके मुताबिक प्रोड्यूसर की प्रेयर मीट सोमवार को है. 23 फरवरी को हुआ था निधन इंदर राज बहल का निधन तो 23 फरवरी को हो गया था लेकिन जानकारी अभी सामने आई. इस नामचीन प्रोड्यूसर की मौत फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत बड़ा झटका है. इनके बारे में बेटे बंटी बहल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की. बंटी ने कहा- ‘इन्होंने अपनी लाइफ एक किंग की तरह जी है. बहुत ही पॉजिटिव और सेंसिबल व्यक्ति थे. एक बेहतरीन इंसान थे जो हर मुश्किल से मुश्किल वक्त को अच्छे से डील कर लेते थे.

कभी भी किसी के लिए बुरा नहीं सोचा.हमेशा उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान रहती थी.’ ‘ड्रीम गर्ल’ के अलावा बनाई कई फिल्में इंदर राज बहल ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. जिसमें हेमा मालिनी की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ के अलावा ‘स्वामी’, ‘शौकीन’ और मशहूर टेलीविजन शो ‘दर्पण’ शामिल है. फैंस दे रहे श्रद्धांजलि इस वेटरन प्रोड्यूसर के निधन की खबर से फैंस का दिल टूट गया है. हर कोई सोशल मीडिया पर इंदर राज बहल को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है. एक यूजर ने लिखा- ‘भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और आपको दुख सहन करने की शक्ति दे.’ इसके अलावा कई यूजर्स ने ‘ओम शांति’ तो कई लोगों ने ‘आरआईपी’ लिखा.

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

15 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

18 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.