सुल्तानपुर

सुल्तानपुर में नशेड़ियों ने सिपाही पर बोला हमला

सुल्तानपुर। सुल्तानपुर जिले में नशेड़ियों ने सिपाही पर बोला हमला। ईंट-पत्थर से हमलाकर किया लहूलुहान।सिपाही ने बहादुरी दिखाते हुए एक हमलावर को पकड़ा। नशेड़ियों ने कोतवाली नगर के एक सिपाही पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। लहूलुहान हालत में सिपाही को कोतवाली लाया गया है। वही सिपाही पर हमला करने वाले एक हमलावर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।घटना कोतवाली नगर के जिला पंचायत परिसर की है। कोतवाली नगर में तैनात सिपाही पवन कुमार जीप से यहां पहुंचे थे।

थोड़े समय बाद जब वे गाड़ी लेकर आगे बढ़े तो सात-आठ लोग परिसर के अंदर बीच सड़क पर खड़े शराब पी रहे थे। सिपाही पवन ने गाड़ी का हॉर्न दिया तो नशेड़ी आगे बढ़े और गाड़ी का गेट खोलकर सिपाही पर हमला बोल दिया। सिपाही का आरोप की नशेड़ी अराजकतत्वों ने ईंट-पत्थर से हमला बोला है।हालांकि सिपाही पवन ने बहादुरी दिखाते हुए एक हमलावर अमरनाथ यादव निवासी पांचोपीरन को पकड़ लिया है। इसी समय सूचना होने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और आरोपी हमलावर व लहूलुहान सिपाही को लेकर कोतवाली आई।

सीओ सिटी ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सिपाही को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Share
Published by
News Desk

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

15 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

15 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

18 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

18 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

18 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

2 days ago

This website uses cookies.