देश

दिल्ली में मेडिकल जांच के दौरान नशे में धुत शख्स ने तीन डॉक्टरों पर किया हमला,घायल

नई दिल्ली। उत्तर पश्चिमी दिल्ली के बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल के सीएमओ समेत तीन डॉक्टरों पर 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने हमला किया। हमले में डॉक्टर घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को सार्वजनिक रूप से उपद्रव मचाने के आरोप में पकड़ा था। पुलिस उसे मेडिकल जांच के लिए नशे की हालत में अस्पताल लाई थी। एफआईआर के अनुसार, पुलिसकर्मी विकास आरोपी राहुल को 15 मार्च को रात करीब 1.12 बजे अस्पताल के कैजुअल्टी विभाग में मेडिकल जांच के लिए लाए थे। राहुल का शराब पीने का इतिहास रहा है।
एफआईआर के अनुसार, जांच के समय राहुल ने दुर्व्यवहार करना और गाली देना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने डॉ. शिवरतन, डॉ. चिन्मय और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. के. शांता सिंह पर हमला कर दिया। एफआईआर में सीएमओ ने कहा, ”उसने डॉ. शिवरतन की शर्ट फाड़ दी, धमकाया और घायल कर दिया। उसमे हमें जान से मारने की धमकी दी। मुझे थप्पड़ मारा और मेरी शर्ट भी फाड़ दी। उसने डॉ. चिन्मय के साथ मारपीट भी की, जिससे वे घायल हो गए और ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ के साथ भी दुर्व्यवहार किया।”

एफआईआर के अनुसार, उसने डॉक्टर के कमरे की मेज और कुर्सी, बीपी मशीन, एमएलसी रजिस्टर और अस्पताल के अन्य दस्तावेजों के साथ-साथ दरवाजे सहित अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। इस घटनाक्रम की वजह से आपातकालीन और हताहत सेवाएं दो घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रहीं। उत्तर पश्चिम दिल्ली के डीसीपी जितेंद्र मणि ने घटना की पुष्टि की और कहा कि आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।

Recent Posts

भोपाल में मुस्लिम लड़कियों ने हिंदू युवतियों से दोस्ती कर भाइयों से कराया दुष्कर्म

भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…

6 hours ago

कैबिनेट ने श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 1,677 करोड़ रुपए की लागत के सिविल एन्क्लेव के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…

6 hours ago

शराबबंदी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार को लगाई फटकार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…

9 hours ago

चुनाव आयोग ने आयोजित किया राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन, सीईसी बोले- ‘मतदाता हमारे केंद्र में’

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…

9 hours ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन राज्य को वैश्विक निवेश का तोहफा

ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…

9 hours ago

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में शोधार्थी पवन कुमार को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…

1 day ago

This website uses cookies.