मेरठ

Meerut News: हाईवे बंद होने से गांवों के रास्तों पर लगा जाम, खेतों में गिरे वाहन

Meerut News: मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे बंद होने के बाद गांवों के रास्तों से आवागमन कराया जाने से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई। इससे गांवों के रास्तों पर जाम लग गया और कई वाहन खेतों में गिर गए। खेतों में गिरे वाहनों को निकलवाने के लिए वाहन चालकों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज और अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद हाईवे पूरी तरह बंद कर दिया गया। हल्के वाहनों को गांवों के छोटे और चकरोड़ के रास्तों से भेजा जा रहा है। बागपत-मेरठ हाईवे से शुगर मिल के बराबर से बाघू जाने वाले मार्ग पर रविवार को कई वाहन खेतों में गिरे मिले। इनके चालक वाहनों को खेतों से निकालने में मशक्कत करते नजर आए। उधर, खेत में वाहनों के गिरने के बाद जाम की स्थिति बन गई। इसके अलावा अंडरपास के समीप भी यहीं हाल मिला। उधर, सूरजपुर महनवा गांव के रास्ते पर एक किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लगा रहा।

हाईवे बंद होने के बाद गांवों के रास्तों पर वाहनों की भीड़ बढ़ गई। इससे जगह-जगह जाम की समस्या बनी हुई है। इसके चलते गांवों के किसानों को भी खेतों में जाने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

News Desk

आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।

Recent Posts

प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों का जौनपुर में शैक्षिक भ्रमण

शाहगंज। शाहगंज ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कछरा के विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से…

14 hours ago

होली पर जरूरतमंदों के बीच बंटी खुशियां, प्राकृतिक रंग व मिठाइयों का वितरण

वैदेही शक्ति सखी समिति की पहल, बसफोड़वा समाज संग मनाई सौहार्दपूर्ण होली शाहगंज। नगर के…

14 hours ago

सहारनपुर में टॉप-10 माफिया हाजी इकबाल की ₹2.75 अरब की संपत्ति कुर्क

सहारनपुर:सहारनपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश स्तर के टॉप-10 माफिया में शामिल हाजी…

3 days ago

यूपी में निवेश से लेकर अपराध तक हलचल

₹4 लाख करोड़ के प्रस्ताव, कई जिलों में बड़ी घटनाएं उत्तर प्रदेश:उत्तर प्रदेश में आज…

3 days ago

सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ संपन्न

सुइथाकला/शाहगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध सांई धाम बसौली में 26वां वार्षिक उत्सव, विशाल भंडारा और भव्य…

3 days ago

Amit Shah का बड़ा बयान: घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सरकार का दृढ़ संकल्प

अररिया में सीमा चौकियों का उद्घाटन, नेपाल बॉर्डर पर सड़क परियोजनाओं और निगरानी तंत्र को…

4 days ago

This website uses cookies.