अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने लोगों से मदद की मांग की है क्योंकि एक गाना उनके दिमाग में बैठ तो गया है, लेकिन उन्हें उस गाने का नाम याद नहीं आ रहा है। परिणीति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक ऑडियो क्लिप को शेयर किया है, जिसमें वह गाने की धुन को गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं।
इस क्लिप के साथ उन्होंने लिखा है, मदद कीजिए! यह गाना मेरे दिमाग में बैठ गया है, लेकिन यह गाना है कौन सा। बस इतना पता है कि एक फीमेल सिंगर हैं, बिल्कुल नया गाना है और धुन सुकून पहुंचाने वाली है। अभिनय की बात करें, तो परिणीति आने वाले समय में ‘संदीप और पिंकी फरार’ में नजर आने वाली हैं, जिसके निर्देशक दिबाकर बनर्जी हैं। फिल्म में उनके विपरीत अर्जुन कपूर नजर आएंगे।
परिणीति फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ का भी हिस्सा हैं। यह इसी नाम से बनी हॉलीवुड थ्रिलर फिल्म का आधिकारिक हिंदी रुपांतरण है, जो साल 2005 में जारी पाउला हॉकिन्स के उपन्यास पर आधारित है। परिणीति को फिल्म ‘एनिमल’ में भी रणबीर कपूर के साथ देखा जाएगा, जो संदीप रेड्डी वंगा के निर्देशन में बन रही है।
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन का उद्घाटन किया।…
ग्लोबल निवेशकों का भरोसा: जेवर एयरपोर्ट के दो प्रोजेक्ट्स को 4,458 करोड़ रुपये के निवेश…
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के भौतिकी विभाग के शोधार्थी पवन कुमार ने अंतरराष्ट्रीय…
This website uses cookies.