मेरठ। मेरठ में भाजपा नेताओं तक कोरोना के संक्रमण की आंच पहुंची तो पूरे जिले में एलर्ट जारी हो गया। योगी-मोदी रसोई को बंद कर दिया गया। विधायक, सांसद व अन्य पार्टियों के पदाधिकारियों ने खुद को एहतियातन क्वारंटाइन कर लिया। ऐसे में समाज के उन तबकों के मुश्किलें बढ़ गईं जिन्हें दो वक्त की रोटी इनके द्वारा मिल जाया करती थी।
सोना-चांदी व्यापार संघ ने दैनिक आधार पर सर्राफा बाजार में कार्य करने वाले श्रमिकों को लॉकडाउन के प्रथम फेज में नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था कराई। लॉकडाउन के फेज दो में भी यह प्रक्रिया जारी लेकिन कोरोना संकट की गंभीरता को देखते हुये स्वर्णकार व्यापारियों ने इन श्रमिकों को पंद्रह दिन का एकमुश्त राशन देकर अपनी रसोईं को ठप कर दिया।
स्वर्णकार संत कुमार वर्मा ने अपने पदाधिकारियों के साथ बेहद लगन व मेहनत से इस पूरे कार्य को अंजाम दिया। राशन वितरण के बाद स्वर्णकार संघ के पदाधिकारियों ने ई-रेडियो इंडिया की पूरी टीम को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
कुल मिलाकर जनपद में कोरोना महामारी का खौफ बढ़ता ही जा रहा है, ऐसे में सवाल ये है कि उन गरीबों का क्या होगा जिन्हें एनजीओ, निजी संगठन व व्यापारिक संगठन मदद किया करते थे।
मेरठ प्रेस क्लब की कार्यसमिति की बैठक प्रेस क्लब भवन, मंगल पांडे नगर में संपन्न…
किरतपुर। थाना परिसर में एक सिपाही की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो जाने से…
किरतपुर। मंगलवार की दोपहर मैंन बाजार स्थित किराना की दो दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग…
भोपाल में 'द केरल स्टोरी' जैसी साजिश का खुलासा हुआ है, जहाँ मुस्लिम युवतियों ने…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने मंगलवार…
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को शराबबंदी मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतों के गठन…
This website uses cookies.